'बालिका वधू', 'सिंदूर तेरे नाम का' और 'रिश्तों के भंवर में उलझी नियति' जैसे शोज में काम कर चुके सचिन श्रौफ अब बड़े परदे की ओर रुख कर रहे हैं।
उन्होंने हाल ही में दक्षिण की एक फिल्म साइन की है। कहा यह भी जा रहा है कि 2011 से 'रिश्तों के भंवर में उलझी नियति' में मेल लीड का किरदार निभा रहे सचिन इस शो में अपने किरदार से ऊब चुके थे।
शो में उनके किरदार में कोई बदलाव ही नहीं आ रहा था और ग्रोथ की गुंजाइश खत्म हो चुकी थी। इसलिए वे काफी समय से एक नए मौके की तलाश में थे।
अब उनकी यह तलाश पूरी हो चुकी है और वे अपनी नई फिल्म के लिए इसी महीने के अंत तक शूटिंग भी शुरू करने की बात करते हैं।