साथ निभाना साथिया में गोपी की सास की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री रूपल पटेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरियल साथ निभाना साथिया में कोकिला मोदी की भूमिका निभाने निभाने वालीं रूपल पटेल को हाल ही में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि उन्हें किस वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था इसकी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई हैं। लेकिन अब उनके पति राधा कृष्ण दत्त ने इस खबर पर जानकारी देते हुए बताया कि रूपल अब बिलकुल ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।
प्रशंसकों ने उनके ठीक होने की प्रार्थना की
रूपल पटेल के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही उनके प्रशंसकों को मिली, उन्होंने तुरंत ही अभिनेत्री के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। बता दे कि रूपल पटेल ने टेलीविजन का जाना-माना नाम हैं। उनके टेलीविजन पर मजबूत महिला के किरदार को लोग बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने साथ निभाना साथिया के बाद, मनमोहिनी और ये रिश्ते हैं प्यार के जैसे कई शोज में काम किया। 2020 में रूपल पटेल 'साथ निभाना साथिया 2' और गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान में अतिथि के रूप में नजर आईं थीं।