रुपाली गांगुली, स्मृति ईरानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
स्मृति ईरानी के टीवी कमबैक पर जाहिर की खुशी
आगे अपने इंटरव्यू में रुपाली गांगुली कहती हैं, ‘सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के जरिए स्मृति ईरानी जी की वापसी टीवी पर हुई। उनका शो हमारे ही चैनल पर है। अब स्मृति जी टीवी पर वापस आईं तो लोगों का ध्यान टीवी एक्टर्स, टीवी पर काम करने वालों पर जाएगा।’
ये खबर भी पढ़ें:
Rupali Ganguly Vs Smriti Irani: ‘अनुपमा’ या ‘क्योंकि...2’ की तुलसी कौन हैं ज्यादा अमीर? जानें
टीआरपी चार्ट में टाॅप पर रुपाली का सीरियल ‘अनुपमा’
बताते चलें कि रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ टीवी पर काफी पॉपुलर है। यह सीरियल टीआरपी चार्ट में हमेशा टॉप 5 में शामिल रहता है। 29वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी ‘अनुपमा’ सीरियल टॉप पर रहा है। यह सीरियल एक सामान्य महिला अनुपमा के सपनों की कहानी कहता है।