मेकर्स का पोस्ट
आज टीवी शो अनुपमा के मेकर्स ने सीरियल का प्रोमो जारी किया है और साथ ही कैप्शन में लिखा, मुंबई शहर की दौड़ में, अनुपमा ने अपने जख्मों को पीछे छोड़ा। अब वो अपनी जिंदगी की जंग लड़ रही है - सिर्फ दूसरों के लिए नहीं, खुद के लिए। नए इरादे, नए रास्ते और नयी पहचान। देखिए अनुपमा का नया सफर, 4 जून से, रात 10 बजे सिर्फ स्टारप्लस पर, और कभी भी JioHotstar पर।
मुंबई लोकल में अनुपमा
सीरियल अनुपमा के प्रोमो में अनुपमा मुंबई लोकल का सफर करती नजर आ रही है। मुंबई लोकल में अनुपमा को धक्कामुक्की का शिकार होना पड़ा, तो कभी मचली की बदबू ने उन्हें परेशान किया। परेशानी तो तब बड़ी जब अनुपमा की चप्पल टूट गई। अनुपमा शाह परिवार से मिले धोखे के बाद वह लोगों की मदद करना बंद कर देंगी।
यह भी पढ़ें: Pawandeep Rajan: पवनदीप राजन की सेहत में आया सुधार, बेटे पर प्यार लुटाती दिखीं मां..