पवन का इंस्टाग्राम पोस्ट
पवन की टीम या उनके किसी फैमिली मेंबर ने आज इंस्टाग्राम पर पवन की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों तस्वीरों में मां और बेटे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में पवन के साथ उनकी मां गले लगाते तस्वीर खिंचवा रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में पवन की मां उनके माथे को चूमती नजर आ रही है। ये दोनों ही तस्वीरें खुशी, प्यार और इमोशनल को दर्शाती हैं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और पवन की अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं।
कैसे हुआ था पवन का एक्सीडेंट
5 मई की रात पवनदीप राजन, उनके परिवार और फैंस के लिए काफी मुश्किल भरी थी। दरअसल, पवन मुरादाबाद से दिल्ली आने के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट जा रहे थे। रोड पर उनका एक्सीडेंट हुआ, जिसके बाद उन्हें भारी चोटें आईं। सिंगर को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी 6 सर्जरी हुई।इसके बाद अगले दिन उनकी 3 और सर्जरी हुई थीं, जो तकरीबन 8 घंटे तक चलीं। इसके बाद पवनदीप को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। अब उनकी हालत में काफी सुधार है।
यह भी पढ़ें: Nia Sharma: बैकलेस गाउन में निया शर्मा ने कराया हॉट फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा बवाल, फैंस बोले- सिजलिंग लुक..