रुबीना दिलैक ने बताया कि अनियमित दिनचर्या, लगातार यात्रा और असंतुलित खान-पान जैसी चुनौतियों ने उनके लिए फिटनेस की यात्रा को ठीक से जारी रखना मुश्किल बना दिया। इसके बावजूद, वह अपनी दिनचर्या में इंटरमिटेंट फास्टिंग को शामिल करने में सफल रही हैं।
रुबीना दिलैक अपने नए व्लॉग के साथ वापस आ गई हैं। उन्होंने यह वीडियो अपने जन्मदिन पर पोस्ट किया, जो जन्माष्टमी के साथ मेल खाता है। इस व्लॉग में उन्होंने अपनी फिटनेस यात्रा और अपने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संघर्षों को साझा किया है। खासकर तब से, जब से वह मां बनी हैं। इतना ही नहीं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद अपनी पुरानी स्ट्रेंथ वापस पाने के बारे में भी खुलासा किया है।
विज्ञापन
तीन दिन उपवास करती हैं रुबीना
रुबीना दिलैक ने बताया कि अनियमित दिनचर्या, लगातार यात्रा और असंतुलित खान-पान जैसी चुनौतियों ने उनके लिए फिटनेस की यात्रा को ठीक से जारी रखना मुश्किल बना दिया। इसके बावजूद, वह अपनी दिनचर्या में इंटरमिटेंट फास्टिंग को शामिल करने में सफल रही हैं। टेलीविजन अभिनेत्री ने बताया कि वह लगातार सप्ताह में तीन बार उपवास कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा, "मैं वापस लौटना चाहती हूं और मैं लगातार कोशिश कर रही हूं।"
इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं अभिनेत्री
रुबीना दिलैक ने उपवास और योग का अभ्यास जारी रखने की अपने प्लान्स को साझा करते हुए एक स्वस्थ जीवन शैली के साथ, रुबीना ने दूसरों को भी अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव अपनाने के लिए प्रेरित करने की उम्मीद की। बता दें कि रुबीना दिलैक राजपाल यादव के साथ 'हम तुम मकतूब' नामक एक प्रोजेक्ट पर काम करने में व्यस्त हैं। अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद, वह एक माँ के रूप में अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में सफल रहती हैं।
विज्ञापन
लगातार सुर्खियों में रहती हैं रुबीना
बता दें कि टीवी की छोटी बहू रुबीना दिलैक भले ही इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं लेकिन कभी बिग बाॅस तो कभी अपनी प्रेगनेंसी और वेट लॉस जर्नी के कारण सुर्खियों में रहती हैं। द अनफिल्टर्ड पॉडकास्ट के दौरान रुबीना ने बताया था कि घर में बेटियों को छोड़ना उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। अभिनेत्री ने बताया कि बाहर रहने के बावजूद वह सोचती थीं कि उनकी बेटियां घर पर कैसी होंगी।