टेलीविजन कलाकार रोहित बक्शी वास्तविक घटना पर आधारित मिलिंद यूके की फिल्म 'देहरादूर डायरी' से फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं लेकिन उनके मुताबिक वह फिल्म के लिए छोटे पर्दे को नहीं छोड़ेंगे। इसकी वजह शायद 10 साल पहले छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत करना है और जिस दौरान उन्होंने सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की भूमिकाएं निभाई हैं।
उन्होंने कहा, "मैं भी जीवन में आगे बढ़ना चाहता हूं। लेकिन इस वक्त भी अगर मुझे छोटे पर्दे पर अच्छी भूमिका मिले तो मैं यह करूंगा। मैंने यहां करियर शुरू किया था इसलिए टेलीविजन को कभी ना नहीं कहूंगा।"
रोहित ने 'कहीं तो होगा' और ' क्योंकि सास भी कभी बहु थी' जैसे कुछ धारावाहिकों में अभिनय किया है और उनके मुताबिक धारावाहिक में काम करने से उनके लिए फिल्म में काम करना आसान हो गया है।