आज रविवार को शो 'बिग बॉस 20' काफी हंगामा भरा रहा। शो से पहला एविक्शन हो गया है। पहला सदस्य जो घर से बाहर हो गया है वह रोहिद खान है। घर से बाहर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेटेड थे। ये चार सदस्य आसिफ, स्काउट ओपी, यंग डीएसए और रोहिद खान थे। इन लोगों ने नॉमिनेशन प्रक्रिया पर चर्चा की थी। यह बिग बॉस के घर के नियम के खिलाफ था।
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
घर से बाहर हुए रोहिद
चूंकी यंग घर के कप्तान थे इसलिए उन्हें बाहर नहीं किया जा सकता था। बाकी तीन लोगों के पास कोई तथास-टू नहीं था। इन लोगों से ये अधिकार छीन लिया गया था। इस हफ्ते रोहिद को सबसे कम वोट मिले। ऐसे में रोहिद घर के बाहर हो गए।
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
ठकुराईन चुनी गईं आम्रपाली
घर में टास्क कराया गया। पूछा गया कि घर सबसे अच्छे से कौन संभालता है। ये कंपटीशन माही और आम्रपाली के बीच रखा गया। चार लोगों ने माही को वोट दिए, बाकी सबने आम्रपाली को वोट दिए। आम्रपाली घर की ठकुराइन चुनी गईं। हालांकि इस टास्क का उन्हें कोई फायदा नहीं मिला।
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
सेट पर पहुंची सोनाली बेंद्रे
इसके अलावा सोनाली बेंद्रे 'बिग बॉस 20' के सेट पर पहुंचीं। वह सलमान खान से मिलीं और अभिनेता के लिए वह हलवा भी बनाकर लाईं थीं। उन्होंने भाईजान को हलवा चखाया। वह शो पर अपने अपकमिंग शो के प्रमोशन के लिए पहुंचीं थीं। इस पर उन्होंने सलमान से चर्चा की और घर वालों से बात की।
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
सिद्धार्थ और तमन्ना भाटिया सेट पर पहुंचे
शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया भी पहुंचे। सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी पसंदीदा कंटेस्टेंट कनिका हैं। तमन्ना ने काजी को बहुत सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने काजी से कहा कि वह रॉकस्टार स्टेप सीखनी चाहती हैं। इसके बाद काजी ने उन्हें स्टेप सिखाए।
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
सलमान ने क्यों किया था नाटक?
सलमान ने कल जो सीने में दर्द का नाटक किया था, वो घर वालों को ये बताने के लिए किया था कि पिछले कुछ हफ्तों से काजी तौकीर आप लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। वह आपके साथ मेंटल हेल्थ का नाटक करने का प्रैंक खेल रहे हैं। हालांकि ये हार्मलेस है। इससे किसी का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन सलमान ने समझाया कि काजी तुमको ये करने की जरूरत नहीं थी। तुम बहुत अच्छा खेल रहे थे। ये जो तुमने किया ये बहुत गलत किया है।
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
काजी की रीति से हुई फाइट
सलमान खान ने घर वालों के सामने काजी की पोल खोल दी, जिसकी वजह से आधे से ज्यादा घर वाले काजी के खिलाफ हो गए। उन्होंने काजी को झूठा और दोगला बताया। घर वालों ने कहा कि काजी आपने हमारे साथ धोखा किया है। बहुत सारे लोगों ने उन्हें बहुत सारी बातें भी सुनाईं। जो लोग काजी पर भड़के उनमें आसिफ खान, यंग डीएसए, रीति तीवारी और अरिश्फा जैसे लोग थे। इस बीच काजी की रीति तिवारी से बहस हो गई। रीति ने कहा कि आप मुझसे बिलकुल बात ना करें। आफ फ्रॉड स्टार हैं। आप मुझसे जितना दूर रहें उतना अच्छा है। रीति ने काजी को गाली भी दी। काजी ने कहा कि आप मुझे गाली ना दें। हालांकि बाद में काजी ने कैमरे की तरफ माफी मांगी कि मेंटल हेल्थ को लेकर मैंने कुछ गलत किया हो तो मैं शर्मिंदा हूं। मैं सिर्फ मजाक कर रहा था, किसी का नुकसान नहीं कर रहा था।