फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी: सलमान खान की राह पर चलीं अभिनेत्री, ट्रोलर्स को दिखाया आईना; चर्चा में आया वीडियो

Sun, 20 Sep 2026 08:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Smriti Irani: ऐसा लगता है कि अभिनेत्री स्मृति ईरानी सलमान खान के नक्शे कदम पर हैं। उन्होंने सलमान खान की बातों का समर्थन करते हुए ट्रोलर्स को सलाह दी है।
 
विज्ञापन
सलमान के सपोर्ट में स्मृति - फोटो : इंस्टाग्राम@smritiiraniofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 20' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा है। वह शो में इतना नाराज हो गए कि उन्होंने अपनी शर्ट भी उतार दी। उनके इस काम की काफी तारीफ हो रही है। अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने भी सलमान की बात का समर्थन किया है।  इस बीच स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी साथी कलाकारों के साथ ट्रोलर्स को सलाह देती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

 

सलमान के सपोर्ट में स्मृति - फोटो : इंस्टाग्राम@smritiiraniofficial
वीडियो में क्या है?
इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की साथी कलाकारों के साथ हैं। वीडियो में अभिनेत्री गौरी प्रधान कहती हैं, 'मुझसे कहा जाता है कि मुझे बात करने की तमीज हितेश से सीखनी चाहिए।' रावी गुप्ता कहती हैं, 'मुझसे कहा जाता है कि तुम हमेशा नाइट सूट क्यों पहने रहती हो।' रितु चौधरी कहती हैं, 'मुझसे मेरे लिए तो कुछ नहीं कहते लेकिन मम्मा के लिए कहते रहते हैं कि अपनी मम्मा को ये करने के लिए बोलो, मम्मा को वो करने को बोलो।' इसके बाद स्मृति ईरानी आती हैं। वह कहते हैं, 'और मम्मा को क्या कहते हैं? मोटी भसंड।'

सलमान के सपोर्ट में स्मृति - फोटो : इंस्टाग्राम@smritiiraniofficial
स्मृति ने क्या सलाह दी?
इसके बाद स्मृति ईरानी कहती हैं, 'भाई आज हम आपसे निवेदन करना चाहते हैं। किसी के बारे में अच्छा नहीं बोल सकते तो बुरा मत बोलो। हमारी नहीं, तो कम से कम सलमान खान की सुन लो। अच्छा बोलो अच्छा लगेगा।'

बॉक्स ऑफिस: 45वें दिन भी नहीं थमा ‘हनुमान अंश’ का तूफान, करीना-कुणाल का बुरा हाल; रविवार को कौन रहा अव्व्ल?

विज्ञापन

क्या है वीडियो का कैप्शन?
  • वीडियो शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने बताया है कि आज सोशल मीडिया ने सबको बोलने की आवाज दी है। 
  • इसका अच्छा इस्तेमाल अच्छे से करें। किसी का दिल दुखाने के लिए इसका इस्तेमाल ना करें। 
  • उन्होंने ये कहते हुए अपनी बात खत्म की, 'दयालु बनें। इसमें ज्यादा कुछ नहीं लगता।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें