फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Chakraborty: रोडीज से होगी रिया चक्रवर्ती की छुट्टी, प्रिंस नरूला और गौतम ने शूटिंग से किया इंकार!

Sat, 06 May 2023 01:06 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जब से रिया चक्रवर्ती का नाम इस शो से जुड़ा है तब से फैंस इस शो के खिलाफ हो गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस नेटिजन्स ने चैनल और मेकर्स दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
गौतम, रिया चक्रवर्ती, सोनू सूद, प्रिंस नरूला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी का मशहूर रियलिटी शो रोजीज जल्द छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। रोडीज सीजन 19 को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही रोमांच देखने को मिल रहा है। इस बार के सीजन को सोनू सूद होस्ट करते नजर आने वाले हैं। वहीं बीच में खबर आई थी कि अब रिया चक्रवर्ती इस शो में गैंग लीडर के तौर पर नजर आने वाली हैं। इस शो में रिया के अलावा प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी भी रिया के साथ गैंग लीडर के तौर पर दिखाई देंगे। लेकिन अब खबर आ रही है कि रिया की दूसरे गैंग लीडर्स के साथ कोल्ड वॉर शुरू हो गई है।

विज्ञापन

नाराज हैं फैंस
जब से रिया चक्रवर्ती का नाम इस शो से जुड़ा है तब से फैंस इस शो के खिलाफ हो गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस नेटिजन्स ने चैनल और मेकर्स दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। जब से रिया चक्रवर्ती के इस शो में जुड़ने की खबर आई है तब से सुशांत के फैंस भी काफी नाराज हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला को भी खरी खोटी सुना रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- Shabana Azmi: प्रतीक संग काम करने पर शबाना आजमी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- उन्हें देखकर भावुक हो गई

रोडीज में नजर नहीं आएंगी रिया
ऐसे में अब खबरें आ रही हैं कि दोनों ने लोगों की ट्रोलिंग को देखते हुए इस शो में रिया के साथ काम करने से इनकार कर दिया है। प्रिंस और गौतम के फैसले को लेकर अभी तक दोनों ने और शो के मेकर्स के तरफ से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि फिलहाल तो प्रिंस और गौतम ने रिया के साथ शो की शूटिंग करने से साफ इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन

यह है रिया से नफरत की वजह 
बता दें कि रिया चक्रवर्ती से लोगों की नफरत की वजह ये है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया पर एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। वहीं ड्रग्स से जुड़े मामले में रिया चक्रवर्ती कई दिनों तक पुलिस हिरासत में भी रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें