रितेश देशमुख जल्द ही 'बिग बॉस' के मराठी संस्करण लेकर आने वाले हैं। जी हां, खबर है कि जल्द ही मराठी में 'बिग बॉस' का संस्करण शुरू होने वाला है और इसका निर्माण रितेश देशमुख और नितेश राणे करेंगे।
नितेश राणे और रितेश देशमुख ने इसके राइट्स एंडेमॉल से खरीदे हैं और अब वे इसके निर्माण की योजना बना रहे हैं।
रितेश ने बताया है कि, 'इस शो में कई मराठी कलाकार होंगे।
रितेश का कहना है कि, ''बिग बॉस' जैसे शो के निर्माण की योजना के पीछे मुख्य उद्देश्य है कि मराठी कलाकारों भी अधिक से अधिक नेम और फेम मिले। 'बिग बॉस' जैसे शो से यह संभव है। इसलिए वे इसका निर्माण करने जा रहे हैं।
रितेश ने कहा है कि उनकी कोशिश रहेगी कि यह इसे अधिक कंट्रोवर्शियल न बनायें। लेकिन कंट्रोवर्सी इस शो का हिस्सा जरूर होगा।