फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: रश्मि देसाई ने तेजस्वी प्रकाश पर लगाया यह आरोप, मिला ऐसा जवाब

Mon, 27 Dec 2021 02:53 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बिग बॉस 15 के आगामी एपिसोड का प्रोमो जारी हो चुका है। कलर्स टीवी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर आने वाले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसे अब तक 2 लाख 69 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। नये प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि रश्मि देसाई किस तरह से तेजस्वी प्रकाश पर करण कुंद्रा के प्रति वफादार नहीं होने का आरोप लगा रही हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा गया है कि रश्मि को लेकर तेजकरण में उठा एक नया विवाद। नॉमिनेशन से कौन हो पायेगा इस हफ्ते सुरक्षित? इस प्रोमो वीडियो की शुरुआत तेजस्वी द्वारा रश्मि के पीठ पीछे उनके खिलाफ जाने की शिकायत से होती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
इसके बाद रश्मि देसाई चिल्लाती है, तू अपने ही साथी के लिए वफादार नहीं रह सकती तो कोई बात नहीं। यह सुनते ही तेजस्वी भड़क उठती हैं और कहती हैं कि मेरे या करण के बीच टिप्पणी करना बंद करें। 

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
इस प्रोमो वीडियो के एक अन्य भाग में तेजस्वी और करण को लड़ते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि वह कहती हैं, कि तू रश्मि को बचाने के लिए खेलने वाला है, तो मैं इसके साथ ठीक नहीं हूं। वह आगे कहती हैं कि  जाहिर है आपने उसे बचाना शुरू कर दिया है, कृपया जारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
गौरतलब है कि इससे पहले के एक एपिसोड में करण ने घुटनों के बल बैठकर तेजस्वी को प्रपोज किया। उन्होंने अपने हाथ में गुलाब का फूल पकड़ते हुए कहा, 12 हफ्तों में मुझे अपने बारे में इतनी सारी चीजें पता चली हैं। मुझे नहीं पता था कि एक लड़की मेरी जिंदगी में इतनी सारे मतभेद ला सकती है। पहले भी रश्मि और तेजस्वी को करण के लिए कई बार लड़ते हुए देखा गया है। रश्मि ने इस सीजन में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस के घर में एंट्री की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें