भारतीय मनोरंजन टेलीविजन पर अपने अनोखे कथासूत्र के चलते दर्शकों के बीच साख बनाने वाले धारावाहिक राम सिया के लवकुश के सेट पर इस बार अलग ही उत्सव देखने को मिला। ये उत्सव है धारावाहिक की सौ कड़ियां पूरी होने का और इस मौके पर धारावाहिक के सभी प्रमुख कलाकारों ने एक दूसरे को बधाइयां दी और धारावाहिक की कहानी के प्रस्तुतीकरण को एक नई ऊंचाई तक ले जाने का प्रण लिया।
धारावाहिक में इन दिनों लव और कुश की जोड़ी अयोध्यावासियों को अपने माता पिता यानी सीता और राम की कहानी का सच बताने निकले हैं लेकिन इस सच की राह में तमाम रोड़े हैं। हालात यहां तक बन चुके हैं कि दोनों भाई एक ही मंजिल के लिए अलग अलग सफर पर दिखाई दे रहे हैं लेकिन धारावाहिक की कहानी में कुछ भी चल रहा हो, इसकी शूटिंग के दौरान सब अपनी जिंदगानी एक साथ बिताते नजर आए। सबने मिलकर धारावाहिक की सौ कड़ियों के प्रसारण का उत्सव पूरे धूम धाम से मनाया।
धारावाहिक में राम का किरदार निभा रहे हिमांशु सोनी कहते हैं, “मैं दर्शकों से मिल रहे इस प्यार और सम्मान के लिए उनका शुक्रगुजार हूं। अब तक की कहानी को लेकर दर्शकों ने खासी रुचि दिखाई है और मेरे लिए भी ये अभिनय यात्रा काफी सुखद, शिक्षाप्रद और प्रेरक रही है।” सीता का किरदार निभार रहीं शिव्या पठानिया कहती हैं, “इस कहानी के सौंवे पड़ाव पर पहुंचने की खुशी मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। हमने साथ साथ इस यात्रा में काफी कुछ सीखा है। मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शक आगे भी अपना स्नेह हमें ऐसे ही देते रहेंगे।”
इंडस्ट्री में आने से पहले होटल में काम करती थीं ये अभिनेत्री, 19 सालों में बदल गया लुक