फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMOCK: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस को लगेगा बड़ा झटका, 'दया बेन' के बाद अब यह किरदार कहेगा शो को अलविदा

Tue, 17 May 2022 06:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Disha Vakani Shailesh Lodha - फोटो : file photo
तारक मेहता का उल्टा चश्मा 14 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा और इसके साथ ही दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। यह एकमात्र ऐसा शो है जिसका कोई भी एपिसोड दर्शक देखना शुरू करें तो लगे हाथ तीन चार एपिसोड देख ही लेते हैं। इस शो का हर किरदार लोगों के दिलों में एक खास जगह रखता है। जेठालाल से लेकर तारक मेहता तक इस शो के हर किरदार की बात कुछ निराली है, जिनके फैंस पूरे भारत में फैले हैं। लेकिन शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन उन्हें जोर का झटका लग सकता है। इस समय यह चर्चा जोरों पर है कि शो में जेठालाल के फायरब्रिगेड यानी उनके परम मित्र, तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा जल्द ही शो को अलविदा कह सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता)  - फोटो : सोशल मीडिया
शैलेश लेंगे शो से एग्जिट
जबरदस्त फैन फॉलोइंग वाले शो, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से एक और किरदार की विदाई होने वाली है। 14 साल से इस शो से जुड़े रहने के बाद अब शैलेश ने इस कॉमेडी शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। सामने आती रिपोर्ट्स के मुताबिक तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश ने काम पर जाना बंद कर दिया है। वह पिछले महीने से सेट पर नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैन क्लब - फोटो : Social Media
छोड़ने के पीछे यह है वजह
रिपोर्ट्स के अनुसार शैलेश के शो को छोड़ने के पीछे दो बड़ी वजह हैं, जिसमें पहली यह है कि अभिनेता पहले भी कई बार शो की वजह से कई अच्छे मौके छोड़ चुके हैं। लेकिन अब वह अपने हाथ से ऐसा कोई भी अच्छा मौका जाने नहीं देना चाहते। इसके अलावा मेकर्स उनकी डेट्स को मनमुताबिक इस्तेमाल कर रहे हैं, जो उनके लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
शैलेश से पहले यह भी छोड़ चुके हैं शो
शैलेश से पहले इस मशहूर शो को कई सितारे अलविदा कह चुके हैं। इनमें शो की लीड अभिनेत्री दिशा वकानी का मान भी शामिल है। दिशा शो में जेठालाल की पत्नी दया बेन का किरदार निभा रही थीं और उन्होंने अपनी बेटी के जन्म के बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कह दिया था। उसके बाद कई बार उनके शो में वापसी करने की खबरें सामने आ चुकी हैं लेकिन वह हर बार झूठी साबित होती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें