फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa Impossible: मुश्किलों में फंसे 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के मेकर्स, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज

Wed, 29 Mar 2023 07:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पुलिस ने बताया कि सोनी सब टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल 'पुष्पा इम्पॉसिबल' पर एससी/एसटी समुदाय के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
पुष्पा इम्पॉसिबल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सबको हंसाने वाले सब टीवी के सीरियल्स भी कभी-कभी कानूनी पचड़ों में पड़ जाते हैं। इसका हालिया उदाहरण सब टीवी पर प्रसारित होने का मशहूर सीरियल 'पुष्पा इम्पॉसिबल' है। एक मां और गृहिणी के जीवन की कहानी को पर्दे पर लाते इस सीरियल के निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पटियाला हाउस कोर्ट के एक आदेश के बाद, दिल्ली पुलिस ने 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के निर्माताओं के खिलाफ कथित तौर पर एक समुदाय के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

'पुष्पा इम्पॉसिबल' के खिलाफ दर्ज हुआ केस
पुलिस के मुताबिक 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के निर्माताओं के खिलाफ मामला रविवार को दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि सोनी सब टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल 'पुष्पा इम्पॉसिबल' पर एससी/एसटी समुदाय के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप लगा है। इन आरोपों के संबंध में रवि कुमार ने सीआरपीसी की धारा 156.3 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।

33वें एपिसोड में अपमानजनक शब्दों का हुआ इस्तेमाल
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के अनुसार, सीरियल के 33वें एपिसोड में एक किरदार ने एक समुदाय विशेष के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर पटियाला हाउस कोर्ट ने रिपोर्ट मिलने के 24 घंटे के भीतर मामला दर्ज करने और सात दिनों के भीतर अदालत में कम्पाइलैंस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Anushka Sharma: अनुष्का को करना पड़ा सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट की नाराजगी का सामना, कोर्ट ने खारिज की दलील

एससी/ एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि इसके बाद रविवार को पांच लोगों के खिलाफ एससी/एसटी समुदाय (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(यू) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने पूरी की 'ताली' की डबिंग, स्टूडियो से तस्वीर साझा कर टीम का जाताया आभार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें