फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dipika Chikhlia: रामायण के दूसरे प्रसारण को तीन साल पूरे, दीपिका चिखलिया ने ऐसे दिलाई माता सीता की याद

Tue, 28 Mar 2023 12:11 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पौराणिक कथा पर आधारित 'रामायण' के दूसरे प्रसारण को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस खास अवसर पर दीपिका चिखलिया ने पोस्ट के जरिए माता सीता की झलक दिखाई है। 
विज्ञापन
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ के मुख्य कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। लोग इन्हें असल में राम-सीता मानने लगे थे और इनके आते ही टीवी के सामने हाथ जोड़ लिया करते थे। गौरतलब हो कि दीपिका चिखलिया ने इसमें माता सीता का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं इस शो की पॉपुलैरिटी ही थी कि कोरोना काल के दौरान लगे पहले लॉकडाउन में इसे दोबारा प्रसारित किया गया। रामायण को दूसरी बार आज ही के दिन टेलीकास्ट किया गया था, जिसके तीन साल पूरे हो गए हैं। इसी खुशी में दीपिका ने पोस्ट कर फिर से लोगों को अपने माता सीता के किरदार का दर्शन दिया है। 

विज्ञापन


दीपिका चिखलिया ने 'रामायण' के दूसरे प्रसारण के तीन साल पूरे होने पर एक खास वीडियो साझा किया है। इसमें एक्ट्रेस माता सीता के किरदार में नजर आकर सबका दिल जीत रही हैं। भगवा रंग की साड़ी में 57 साल की दीपिका आज भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो को देख फैंस फिर से उनके माता सीता की भूमिका को याद करने लगे हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं। 


जानकारी के लिए बताते चलें कि रामानंद सागर के मैथालॉजिकल शो 'रामायण' का दूसरा प्रसारण 28 मार्च 2020 को हुआ था। अब इसके तीन साल पूरे होने की खुशी में दीपिका भगवा रंग के कपड़े पहनकर दर्शकों का दिल जीतती नजर आई हैं। बता दें कि साल 1987 से 1988 के बीच में रोजाना रविवार की सुबह में रामानंद सागर की 'रामायण' को प्रसारित किया जाता था। 
विज्ञापन




दीपिका चिखलिया के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'वैसे एक बात कहूं, भगवान की बहुत कृपा रही आप सभी रामायण टीम पर, क्योंकि दुनिया के भगवान तो खुद हैं ही लेकिन आप सभी ने उनका किरदार इस तरह निभाया कि आपको धरती के कलयुग का भगवान बना दिया।' दूसरे ने लिखा, 'भारत वर्ष के सनातन में आपका बहुत बड़ा योगदान है। आप बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'सुबह-सुबह दर्शन हो गए आपके।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें