फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punyashlok AhilyaBai: विवादों में 'अहिल्याबाई', महाराजा सूरजमल को 'कायर' दिखाने पर राजस्थान- हरियाणा में बवाल

Sat, 26 Nov 2022 06:34 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

17 नवंबर को प्रसारित हुए एपिसोड में महाराजा सूरजमल को कायर दिखाया गया, जिसके बाद से ही हरियाणा और राजस्थान के कई जगहों पर सीरियल के मेकर्स के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
विज्ञापन
अहिल्याबाई बाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनी टीवी का पॉपुलर सीरियल 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' इन दिनों विवादों में फंसा हुआ है। सीरियल की कहानी रानी अहिल्याबाई से जुड़ी है, जिसमें महाराजा सूरजमल का भी जिक्र किया गया है। लेकिन अब यह सीरियल अपने गलत तथ्य दिखाने की वजह से विवादों में आ गया है। 17 नवंबर को प्रसारित हुए एपिसोड में महाराजा सूरजमल को कायर दिखाया गया, जिसके बाद से ही हरियाणा और राजस्थान के कई स्थानों पर सीरियल के मेकर्स के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

क्यों हो रहा है विवाद?
जानकारों के मुताबिक, पानीपत में हुए युद्ध में जब पेशवा खंडेराव हार गए थे तब उनकी पत्नी, बच्चों और सेना को महाराजा सूरजमल ने अपने राज्य में शरण दी थी। इसके बाद भी 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' में महाराजा सूरजमल को कायर दिखाया गया है, जिस वजह से राजस्थान और हरियाणा के लोग भड़क गए। सीरियल के निर्माता के खिलाफ भरतपुर में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। 

Feroz Khan: पाकिस्तानी अभिनेता को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, कभी पत्नी ने लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप

सरकार से की कार्रवाई की मांग
जानकारी के मुताबिक, 'अहिल्याबाई' सीरियल निर्माता जैक्सन सेठी के खिलाफ हरियाणा के अलावा राजस्थान में भी कई जगहों पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके अलावा, सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री को सीरियल के मेकर्स के खिलाफ एक्शन लेने की बात की है। उन्होंने सरकार को एक पत्र लिखा है। वहीं, राजस्थान के कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह भी 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' के खिलाफ खड़े हैं। दावा किया जाता है कि विश्वेंद्र सिंह सूरजमल के परिवार से जुड़े हैं।

Jaya Bachchan: परिवार के लिए फिल्मों से ब्रेक को बलिदान का नाम देना जया बच्चन को नहीं पसंद, बोलीं- मैं खुश थी
विज्ञापन

राज्यपाल का बयान
कई स्थानिय संगठनों ने राज्यपाल कलराज मिश्र से भी धारावाहिक के मेकर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठनों ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है। वहीं, इस सीरियल में दिखाए गए गलत तथ्य पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी बयान दिया है। उन्होंने अपने एक संबोधन में इस धारावाहिक का जिक्र किया और कहा कि महाराजा सूरजमल ने अपने जीवनकाल में 80 युद्ध लड़े और सभी में जीत हासिल की। महाराजा सूरजमल ने कभी कोई युद्ध नहीं हारा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें