मालव राजदा ने किया नए शो का एलान
मालव राजदा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए शो का एलान किया है। मालव राजदा 'प्रोफेसर पांडे के पांच परिवार' नामक शो के साथ लोगों का मनोरंजन करने लौट रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम पर मालव ने इसका एक प्रोमो भी साझा किया है, जिसमें संदीप आनंद मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। सामने आए प्रोमो में बेचारे नंदू पांडे अपने परिवार के कारण परेशान होते दिखाई दे रहे हैं। उनके हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो की कहानी और कॉमेडी दोनों ही बहुत ज्यादा दिलचस्प होने वाली है।
Pathaan Movie Live Updates: शो रद्द...फटे पोस्टर और जमकर विरोध, जानिए पठान की रिलीज के बाद कहां-कहां हुआ बवाल
मालव राजदा की नई कोशिश
शो के प्रोमो को साझा करते हुए मालव राजदा ने लिखा, '14 साल रात 8.30 बजे दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश की है... यही कोशिश दंगल 2 पर सोमवार से शनिवार, 6 फरवरी से फिर से शुरू होने वाली...एक मजेदार सवारी के लिए तैयार रहें....पेश है हमारा नया शो प्रोफेसर पांडे के पांच परिवार।' प्रोमो और मालव के कैप्शन के अनुसार उनका यह नया शो 'दंगल 2' पर प्रसारित किया जाएगा और इसका प्रसारण 6 फरवरी से शुरू होगा। शो की स्टार कास्ट की बात करें तो 'प्रोफेसर पांडे के पांच परिवार' में संदीप आनंद के अलावा, शो के कलाकारों में जय पाठक, सोनू चंद्रपाल, जयश्री सोनी, सोनिया कौर, मधुश्री शर्मा और प्रभा कौर शामिल हैं।
क्यों छोड़ा 'तारक मेहता' का साथ
मालव राजदा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की शुरुआत से ही इसका निर्देशन कर रहे थे, लेकिन पिछले साल इसे अलविदा कहकर शो के साथ ही इसके दर्शकों को भी निर्देशक ने गहरा सदमा दिया था। मालव राजदा ने शो छोड़ने के बारे में बात करते हुए कहा था कि 'यह एक कठिन फैसला था लेकिन एक सोच समझकर मैं यह निर्णय लिया था। मैं उस जोन में थोड़ा ज्यादा ही स्थिर हो गया था। आगे के विकास और उन्नति के लिए यह फैसला लिया। मैं अपना बेस्ट नहीं दे पा रहा था।'
Akshay Kumar: 'सेल्फी' की रिलीज से पहले साईं बाबा के मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार, भीड़ में गिरा फैन तो खुद उठाया