फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abdu Rozik: बिग बॉस 16 के बाद अब्दु रोजिक के हाथ लगा बड़ा शो, बिग ब्रदर में आएंगे नजर!

Wed, 25 Jan 2023 05:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स  की मानें तो अब्दु जल्द ही बिग ब्रदर शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
विज्ञापन
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तजाकिस्तान के अब्दु रोजिक ने बिग बॉस 16 से अपनी खास पहचान बना ली है। जो लोग उन्हें पहले नहीं जानते थे इस शो से अब्दु उन्हें भी अपनी फैन बना दिया है। शो में हिस्सा लेने के बाद देशभर में अब्दु ने जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल की है। उनके फैन फॉलोइंग में भी इस शो की वजह से बड़ा इजाफा देखने को मिला है। इस बीच खबर है कि बिग बॉस के बाद अब उनके हाथ एक इंटरनेशनल शो लग गया है।

विज्ञापन

Pathaan Movie Live Updates: शो रद्द...फटे पोस्टर और जमकर विरोध, जानिए पठान की रिलीज के बाद कहां-कहां हुआ बवाल 

अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब्दु जल्द ही बिग ब्रदर शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर ऐसा होता है तो अब्दु के फैंस के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा। बिग बॉस में अब्दु अपनी क्यूट सी स्माइल और भोलेपन से देशवासियों का दिल जीत चुके हैं। फैंस को उम्मीद है कि इंटरनेशनल शो में भी वह यूके के लोगों पर अपनी गहरी छाप छोड़ेंगे। 
Akshay Kumar: 'सेल्फी' की रिलीज से पहले साईं बाबा के मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार, भीड़ में गिरा फैन तो खुद उठाया
विज्ञापन

अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अब्दु भले ही अब बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। वह लगातार इंटरव्यू के जरिए अपने फैंस से मुखातिब हो रहे हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस शो में अब्दु की जोड़ी साजिद खान के साथ खूब जमी थी। दोनों अक्सर एक साथ हंसी मजाक करते नजर आते थे। अब्दु की शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और निमृत अहलूवालिया से भी अच्छी दोस्ती थी। इस शो से अब्दु के अचानक बाहर जाने के बाद इन सभी कंटेस्टेंट्स को गहरा झटका लगा था। अब्दु को घर से बाहर जाने पर सभी कंटेस्टेंट्स की आंख से आंसू छलक पड़े थे।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: सलमान की फिल्म का टीजर रिलीज, बड़े पर्दे पर साथ आए 'भाईजान' और 'किंग खान'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें