फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्यूषा के वॉट्सएप पर लिखा था, 'मर के भी तुझसे मुंह न मोड़ना'

Sat, 02 Apr 2016 10:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • प्रत्यूषा को विक्रम भट्ट ने 2013 में किया था फिल्म के लिए साइन
  • प्रत्यूषा के कई दोस्त राहुल को पसंद नहीं करते थे
  • प्रत्यूषा ने आर्थिक संकटों से उबरने में राहुल की मदद की
विज्ञापन
प्रत्यूषा बनर्जी - फोटो : getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित धारावाहिक बालिका वधु में आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्यूषा बनर्जी की मौत पर रहस्य भी गहराता जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि प्रत्यूषा और राहुल के रिश्ते बिगड़ रहे थे।
विज्ञापन


करीब महीने भर पहले इस अभिनेत्री ने अपने वॉट्सएप स्टेटस पर लिखा था: 'मरने के बाद भी तुझसे मुंह न मोड़ेंगे।' संदेश से कयास लगाया जा रहा है कि प्रत्यूषा और राहुल के बीच कुछ ऐसा चल रहा था जिसके सामने आने पर सच उजागर होंगे।

विक्रम भट्ट ने किया था प्रत्यूषा को साइन!
बताया जाता है कि प्रत्यूषा छोटे पर्दे को छोड़ कर बड़े पर्दे पर किस्मत आजमाना चाहती थीं और इसके लिए उनकी कई निर्माता-निर्देशकों से बात भी हुई थी। सूत्रों के अनुसार प्रत्यूषा को भट्ट कैंप की एक फिल्म के लिए विक्रम भट्ट ने 2013 में साइन किया था। हालांकि विक्रम का कहना है कि यह बात सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है राहुल राज सिंह?

प्रत्यूषा बनर्जी - फोटो : getty

राहुल राज सिंह फिल्म और टीवी ऐक्टर होने के साथ प्रोड्यूसर भी हैं। जिनकी कंपनी का नाम युवा टाइगर एंटरटेनमेंट एंड मैगनम ओपस फिल्म्स है। राहुल का जन्म भी प्रत्यूषा की तरह जमशेदपुर में हुआ और उनकी मां हिंदी की एक चर्चित कवयित्री हैं। माता की चौकी और अंबर धारा जैसे सीरियलों में काम करने वाले राहुल को क्रिकेट का भी शौक है और उनका अपना क्रिकेट क्लब भी है।

सूत्रों की मानें तो प्रत्यूषा के कई दोस्त राहुल को पसंद नहीं करते थे और इस वजह से उन्होंने उससे दूरी बना ली थी। राहुल की अपनी प्रोडक्शन कंपनी है और बताया जाता है कि उनका काम भी अच्छा नहीं चल रहा था।

कुछ मौके ऐसे भी आए जब प्रत्यूषा ने आर्थिक संकटों से उबरने में राहुल की मदद की। दो महीने पहले जब वह कांदिवली में रहती थीं तब कुछ लोग उनके घर आ धमके थे। राहुल राज से कर्ज वसूली के मामले में प्रत्यूषा उन लोगों से भीड़ गई थी। इस खुदकुशी के मामले को पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें