फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी कलाकार प्रत्यूषा बनर्जी ने की खुदकुशी

Sat, 02 Apr 2016 03:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • धारावाहिक 'बालिका वधू' में आनंदी किरदार से अपने अभिनय की छाप दर्शकों के मन पर छोड़ी
  • काफी समय से तनाव से गुजर रही थीं
विज्ञापन
प्रत्यूषा बनर्जी - फोटो : getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन के चर्चित धारावाहिक बालिका वधु में आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्यूषा बनर्जी ने शुक्रवार को खुदकुशी कर ली। वह अपने घर में गले में फांसी का फंदा डाल कर पंखे से लटक गईं। उनकी मां ने उन्हें इस अवस्था में देखा। प्रत्यूषा को गंभीर अवस्था में कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह शाम चार से पांच बजे की घटना है। प्रत्यूषा गोरेगांव लिंक रोड पर बंगुर नगर स्थित कार्निवल सिनेमा के पीछे हार्मोनी रेसिडेंशिअल बिल्डिंग के 7वीं मंजिल पर कमरा नंबर 701 में रहती थीं। सूत्रों के अनुसार प्रत्यूषा अपने निजी जीवन से परेशान थी लेकिन खुदकुशी का असली कारण नहीं पता चला है। वह बीते एक महीने से अपने बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के साथ रह रही थीं।

प्रत्यूषा की खुदकुशी को लेकर दो बातें कही जा रही हैं। एक तो उनका कुछ समय से बेरोजगार होना और दूसरी उनकी निजी जिंदगी में खटपट। सूत्रों का कहना है कि प्रत्यूषा और राहुल में अनबन चल रही थी। प्रत्यूषा की मां ने अभिनेत्री डाली बिंद्रा को फोन कर बताया कि उसने आत्महत्या कर ली है। बिंद्रा प्रत्यूषा के नजदीक थीं और पिछले दिनों एक पुलिस मामले में उन्होंने प्रत्यूषा की मदद भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यूषा की मौत की खबर के बाद से लापता हैं राहुल?

प्रत्यूषा बनर्जी
आखिरी बार प्रत्यूषा को टीवी रीयलिटी शो पावर कपल में देखा गया था। जिसमें उन्होंने राहुल के साथ हिस्सा लिया था। शो से बाहर होने से पहले प्रत्यूषा ने कहा था कि वह तीन साल पहले राहुल से मिली थीं और अब दोनों विवाह करना चाहते हैं। मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि प्रत्यूषा शादी को लेकर उत्साहित थीं और उसके लिए लहंगा बनने भी दे दिया था।

सूत्रों की मानें तो प्रत्यूषा के कई दोस्त राहुल को पसंद नहीं करते थे और इस वजह से उन्होंने उससे दूरी बना ली थी। राहुल की अपनी प्रोडक्शन कंपनी है और बताया जाता है कि उनका काम भी अच्छा नहीं चल रहा था। कुछ मौके ऐसे भी आए जब प्रत्यूषा ने आर्थिक संकटों से उबरने में राहुल की मदद की। दो महीने पहले जब वह कांदिवली में रहती थीं तब कुछ लोग उनके घर आ धमके थे। राहुल राज से कर्ज वसूली के मामले में प्रत्यूषा उन लोगों से भीड़ गई थी। इस खुदकुशी के मामले को पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

इस बीच खबर है कि प्रत्यूषा की मौत की खबर के बाद से राहुल लापता हैं और उनका फोन भी बंद है। वैसे अभिनेत्री डॉली बिंद्रा ने मीडिया से कहा कि राहुल ने प्रत्यूषा के चाचा को उसकी आत्महत्या की खबर दी थी। जो कि मुंबई में ही रहते हैं।

प्रत्यूषा बनर्जी के निधन से टीवी इंडस्ट्री सकते में है। उनके साथ स्क्रीन शेयर करने वाले कलाकारों को भरोसा नहीं हो रहा कि ‘बालिका वधू’ से सबके दिलों में जगह बनाने वाली प्रत्यूषा ने जिंदगी को यूं अलविदा कह दिया। टीवी कलाकारों ने उनकी मौत पर दुख जताया है।

बिग बास सात की विजेता गौहर खान ने ट्वीट किया है कि उनका दिल प्रत्यूषा के परिवार वालों के लिए रो रहा है। शो के इसी वर्जन में दिख चुके कुशाल टंडन ने कहा है कि यह खबर बहुत दुखद है। जीवन बहुत कठिन है लेकिन प्रत्यूषा को ऐसा कदम उठाने की जरूरत क्यों पड़ी। एली एवराम, सोफी चौधरी, रागिनी खन्ना, रतन राजपूत और जय भानूशाली ने भी टीवी अभिनेत्री के निधन पर दुख जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें