छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 पर प्रतिबंध लगाने वाले विवाद पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय प्रकाश जावड़ेकर ने प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हमें एक हफ्ते में शो के कंटेंट से जुड़ी पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी। जिससे साफ हो जाएगा कि शो में क्या दिखाया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक ने पत्र लिखकर सरकार से बिग बॉस के जरिए अश्लीलता फैलाए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी शो को बंद करने की आवाजें उठी थीं।
हिंदू संगठनों और राष्ट्रीय बजरंग दल के अलावा कई और संगठन इस शो पर प्रतिबंध लगाने की लगातार मांग कर रहे हैं। इस मांग की वजह 'बिग बॉस 13' का बेड फ्रेंड फॉरेवर' कॉन्सेप्ट है। सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह विरोध अब सलमान खान के घर तक पहुंच गया है। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार सलमान के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे करणी सेना के करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले विरोध को देखते हुए सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद ये मामला गिरफ्तारी तक पहुंच गया है।
वहीं 'बिग बॉस 13' को लेकर देशभर में कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां तक कि सलमान खान का पुतला भी फूंका जा चुका है। दरअसल, 'बेड फ्रेंड फॉरेवर कॉन्सेप्ट' की वजह से शो में लड़कियों को लड़कों के साथ बेड साझा करना था। इसी कॉन्सेप्ट की वजह से शो का प्रसारण बंद करने की मांग हो रही है। यहां तक कि अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगा। मामला बढ़ता देख मेकर्स ने कॉन्सेप्ट में बदलाव कर दिया लेकिन बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा।
सबसे पहले सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' को बंद कराने की मांग उठी। ट्विटर पर हैशटैग ट्रेंड करने लगे। सोशल मीडिया पर लोग लव जेहाद फैलाता बिग बॉस, #Boycott_BigBoss और #UnsubscribeColoursTV जैसे हैशटैग को ट्रेंड कराने लगे। इन ट्वीट्स के जरिए लोग बिग बॉस में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा रहे थे।
पढ़ें: BB 13: पहने नॉमिनेशन में ये दो लड़कियां हो गईं घर से बाहर, नाम जानकर फैंस रह जाएंगे हैरान