फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नच बलिए के मंच पर दीवाने हुए राजकुमार राव, रवीना के साथ दोहराया फिल्म अंदाज अपना अपना का गाना

Fri, 11 Oct 2019 05:51 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
nach baliye 9 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

अपने समय की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन ने अपनी फिल्मों में अपने अभिनय के अलावा अपने डांस से भी दर्शकों को खूब रोमांचित किया है। इन दिनों वह डांस रियलिटी शो नच बलिए जज कर रही हैं और मौका मिलते ही नए जमाने के कलाकारों के साथ अपने पुराने गीतों पर ठुमके लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।

विज्ञापन


इस डांस रियलिटी शो की हालिया शूटिंग के दौरान रवीना को अपने बीते हुए दिनों की याद फिर से आ गई। उन्होंने अपनी फिल्म अंदाज अपना अपना से जुड़ी यादों को इस बार विशेष अतिथि राजकुमार राव के साथ दोहराया और दर्शकों तथा प्रतियोगियों का खूब मनोरंजन किया।  अंदाज अपना अपना निर्देशक राज कुमार संतोषी की सलमान खान और आमिर खान स्टारर एक बेहतरीन फिल्म रही है, जिसे सिनेमा प्रेमियों ने अनूठी कॉमेडी और ताजगी देने वाले संगीत के कारण हमेशा पसंद किया।

नच बलिए 9 की हालिया शूटिंग में मौजूद रहे राजकुमार राव अपने सामने रवीना टंडन को देख ब्लश करते दिखाई दिए। वह कहते हैं, ‘‘मैं रवीना जी का सबसे बड़ा प्रशंसक रहा हूं। जब से मैंने रवीना जी को अंदाज अपना अपना में देखा है, मेरे होश उड़ गए। वह आकर्षण और सुंदरता की मिसाल हैं और उनका अभिनय भला किसे प्रभावित नहीं करेगा? मैं इस मौके का फायदा उठाना चाहता था और इसीलिए मैंने नच बलिये 9 के मंच पर रवीना जी से अपने साथ डांस करने का अनुरोध किया।’’ 
विज्ञापन


रवीना और राजकुमार ने साथ में डांस किया और उनके एक्ट ने सेट पर मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। रवीना को अपनी फिल्म का सीक्वेंस बनाने में बहुत मजा आया और राजकुमार के सिर पर प्यार से लकड़ी मारने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘सिर पर मार पड़ने के बाद भी डांस जारी रखने वाले राजकुमार अकेले इंसान हो सकते हैं।’’
विज्ञापन


'बिग बॉस 13' के खिलाफ भाजपा विधायक की चिट्ठी मिलते ही मंत्रालय एक्शन में, उठाया ये कदम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें