ऐसी है सीरियल की कहानी
'पॉकेट में आसमान' की कहानी एक युवा गर्भवती महिला की है, जो अपने निजी जीवन की जिम्मेदारियों को संतुलित करते हुए डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प लेती है। हालांकि, इस फैसले में उसे अपने पति के कारण बहुत सी रुकावटों का सामना करना पड़ता है।
यह खबरें भी पढ़ें- Manisha koirala: नए साल का जश्न मनाने घर पहुंची मनीषा कोइराला, इम्तियाज अली के साथ तस्वीरों ने खींचा ध्यान
परिवार और सपने के बीच जूझती रानी
प्रोमो में दिखाया गया है कि किस तरह रानी गर्भावस्था के दौरान मेडिकल का पेपर देने जाती है। इस दौरान उन्हें कॉलेज और घर दोनों जगह परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके पति दिग्विजय उनके फैसले का समर्थन करते हैं लेकिन एक शर्त रखते हैं कि उन्हें या तो अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा या बच्चे पर। वह अपने पति से वादा करती है कि वे दोनों चीजें सही तरीके से पूरी करके दिखाएगी।
यह खबरें भी पढ़ें- Shahid Kapoor: पत्नी संग मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं शाहिद कपूर, फैंस बोले- हमें तो है 'देवा' का इंतजार