मिर्जापुर फेम अभिनेत्री रसिका दुग्गल सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहने वालीं अभिनेत्रियों में एक हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अपने जबरदस्त अभिनय के दम पर लोगों में दिलों में जगह बनाने वालीं रसिका की फैन फॉलोइंग भी कुछ कम नहीं है। फैंस भी एक्ट्रेस की इन तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। रसिका ने कम ही समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली हैं।
मशहूर प्राइम सीरीज मिर्जापुर में बीना त्रिपाठी के किरदार में नजर आईं रसिका के अभिनय की लोगों ने भी काफी तारीफ। सीरीज में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) की पत्नी का उनका रोल लोगों को पसंद आया है। इस वेब सीरीज ने सही मायने में रसिका को एक अलग पहचान दिलाई। बीना त्रिपाठी के बोल्ड करिदार में ढलने के लिए एक्ट्रेस कई बोल्ड सीन भी दिए।