पर्ल वी पुरी, रश्मि आर्या
- फोटो : Instagram
टीवी जगत से मिला पूरा सहयोग
पर्ल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें टीवी जगत से पूरा सहयोग मिला। एकता कपूर से लेकर अनीता हसनंदानी, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, अर्जुन बिजलानी, रिद्धिमा पंडित सहित टीवी जगत के कई कलाकारों ने नागिन अभिनेता का सहयोग किया। सभी ने पर्ल के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए #ISTANDWITHPEARL का टैग किया। इसके अलावा पर्ल वी पुरी के प्रशंसकों ने भी अपने पसंदीदा अभिनेता का सहयोग किया और सोशल पर पर्ल के सहयोग में एक कैंपेन शुरू किया। इन टीवी कलाकारों के अलावा भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने पीड़िता की मां को टैग किया और साथ ही उनसे अपने पति की सच्चाई बयां करने के लिए कहा।
क्या था पूरा मामला
टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप और छेड़छाड़ के आरोप में 4 जून की रात मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पीड़िता और उसके पिता ने पर्ल वी पुरी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता का आरोप था कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया। हालांकि पर्ल के दोस्तों का कहना था कि पर्ल ऐसी हरकत नहीं कर सकते और वो टेलीविजन जगत के सबसे सीधे अभिनेताओं में से एक हैं। इस मामले में वसई कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने भी कहा था कि इस अभिनेता के खिलाफ उनके पास सबूत हैं। फिलहाल पर्ल को 15 जून को बेल मिल गई थी और इस वक्त वो अपनी मां के साथ हैं।