फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्रा पुनिया: एक्ट्रेस ने जताया स्काउट ओपी और लव गिल पर गुस्सा, भाई बहन के रिश्तों पर किया वीडियो पोस्ट

Sat, 14 Nov 2026 01:09 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • ‘बिग बॉस 20’ के प्रतिभागी स्काउट ओपी और लव गिल पर फैंस की अपनी-अपनी राय है। 
  •  मगर अब इनके रिश्तों पर सेलेब्स भी टिप्पणी कर रहे हैं। 
  •  एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने वीडियो शेयर कर दोनों के रिश्तों पर अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
पवित्रा पुनिया, लव गिल, स्काउट ओपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ़बिग बॉस 20’ के प्रतिभागी स्काउट ओपी और लव गिल कथित भाई-बहन वाला रिश्ता फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सह -प्रतिभागियों के साथ अब इंडस्ट्री के दूसरे सेलेब्स भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने स्काउट और लव के रिश्तों पर कई सवाल उठाये। 

पवित्रा ने वीडियो में क्या कहा? 

विज्ञापन

‘बिग बॉस 20’ में स्काउट ओपी और लव गिल के बारे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि आपमें से कितने लोग भाई-बहन के रिश्ते को समझते हैं. अगर ऐसा होता, तो मेरा भाई मुझे गंजा कर देता। मैं बिग बॉस पर वीडियो नहीं बनाती, लेकिन आज इस बारे में बोलना जरूरी था, क्योंकि वहां जो कुछ भी हो रहा है, वह बकवास है।’

Trending Videos

पवित्रा पुनिया - फोटो : इंस्टाग्राम @pavitrapunia_

दिवाली का सुनाया किस्सा 
आगे वीडियो में पवित्रा ने बचपन का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा, ‘एक बार दिवाली पर मेरे भाई ने मेरे पैरों के पास पटाखा फोड़ दिया था। मेरे पैर जल गए थे और उसकी उंगलियां भी जल गई थीं। यही असल में भाई-बहन का रिश्ता होता है। भाई-बहनों के बीच बातचीत का तरीका भी काफी अलग होता है। अगर मेरा भाई मुझसे नाराज हो जाए या बात न करे तो मैं उसे साफ-साफ कह देती हूं कि जाने दो।  भाई-बहन के रिश्ते में इस तरह की बेबाकी होती है।’

विज्ञापन

स्काउट-काशवी-लव गिल - फोटो : वीडियो ग्रैब

लव और स्काउट के रिश्तों पर सवाल 
पंजाब की अभिनेत्री लव गिल और गेमर स्काउट ओपी के रिश्तों को लेकर पवित्रा पुनिया ने काफी कुछ कहा। उन्होंने कहा ‘बिग बॉस में स्काउट नाम का यह लड़का और लव गिल नाम की यह लड़की हैं। इन लोगों ने घर के अंदर एक घटिया चैप्टर शुरू कर दिया है। मेरा भाई तो बिग बॉस देखता भी है। मैंने खुद आज तक बिग बॉस का अपना सीजन भी नहीं देखा है, लेकिन स्काउट और लव के बीच जो कुछ हो रहा है, उसे भाई-बहन का रिश्ता नहीं कहा जा सकता।’

लव से झगड़े के बाद उठाया बड़ा कदम 
‘बिग बॉस 20’ के हालिया प्रोमो में स्कॉउट ओपी ने लव से हुए विवाद के बाद अपने बाल शेव कर लिए। इसके साथ ही वह भावनात्मक रूप से काफी टूट गए। उनकी यह हालत देख आम्रपाली दुबे और डीएसए ने इस सब का जिम्मेदार लव गिल को ठहराया। आम्रपाली ने लव से कहा कि वह स्काउट ओपी को पागल कर देंगी। इसके जवाब में लव ने कहा कि उन्हें पता है स्काउट का ब्रेन वॉश कौन कर रहा है।



 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें