फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुमा कुरैशी: ‘कम से कम लोग मुझे तो देखते हैं’, समय रैना ने किया तंज, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

Sat, 14 Nov 2026 09:51 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • ‘इंडिया गॉट लेटेंट 2’ में अभिनेत्री हुमा कुरैशी पहुंची थीं। 
  •  शो पर कॉमेडियन समय रैना ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ पर एक्ट्रेस का मजाक बनाया। 
  •  इस तंज पर हुमा ने भी समय को करारा जवाब दिया। 
विज्ञापन
समय रैना, हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडी शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट 2’ में अभिनेत्री हुमा कुरैशी मेहमान बनकर पहुंची थीं। इस दौरान कॉमेडियन समय रैना ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर एक्ट्रेस पर तंज कसा। यह मेगाबजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई थी। 

‘टॉक्सिक’ पर क्या बोले समय रैना? 

विज्ञापन

समय रैना ने हुमा कुरैशी की हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर कहा, ‘आमतौर पर लोग इंडियाज गॉट लेटेंट में आते हैं और उसके बाद उनकी फिल्म फ्लॉप हो जाती है। आप पहली ऐसी इंसान हैं, जिनकी फिल्म पहले फ्लॉप हुई और फिर आप यहां आईं।' हालांकि, हुमा ने भी तुरंत करारा जवाब दिया। समय की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए हुमा ने कहा, 'यार, मैंने तो बस टॉक्सिक नाम की फिल्म में एक्टिंग की है, लेकिन असल जिंदगी में तो तुम खुद ही 'टॉक्सिक' हो।'

Trending Videos

हुमा कुरैशी - फोटो : एक्स

हुमा बोलीं- जहर उगलते रहते हो 
हुमा के समय रैना के इस बयान के बाद समय ने कहा, ‘लेकिन कम से कम लोग मुझे देखते तो हैं' इस पर हुमा ने कहा कि आजकल 'हेट-वॉचिंग' (नफरत के कारण देखना) का भी चलन है, जिससे व्यूज बढ़ जाते हैं। इसलिए शायद यह शो टॉप पर है। इस बात पर समय हंस पड़े और बोले कि यही बात 'टॉक्सिक' पर भी लागू होती है, साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि फिल्म के ट्रेलर में ही कई इंटीमेट सीन थे। हुमा हंसीं और बोलीं कि जब समय मेहमानों को शो में बुलाते हैं तो बहुत तमीज से बात करते हैं, लेकिन शो के दौरान हमेशा 'जहर' उगलते रहते हैं।'

विज्ञापन

'टॉक्सिक' फिल्म के सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम@varindertchawla

‘टॉक्सिक’ के बारे में
फिल्म ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया था। फिल्म में हुमा कुरैशी के अलावा यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम किरदारों में थीं। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को अक्रामक सीन्स की वजह से सीबीएफसी ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें