फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistani actress Ayesha Omar: शादी में डांस करने पर ट्रोल हुईं यह एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- बेशर्म

Wed, 22 Dec 2021 03:21 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पाकिस्तानी लोकप्रिय अभिनेत्री एवं गायिका आयशा उमर को सोशल मीडिया यूजर्स ने बुरी तरह से ट्रोल किया है। उनका एक शादी का डांस वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल किया और अपशब्दों का भी प्रयोग किया।
विज्ञापन
आयशा उमर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी लोकप्रिय अभिनेत्री एवं गायिका आयशा उमर को सोशल मीडिया यूजर्स ने बुरी तरह से ट्रोल किया है। उनका एक शादी का डांस वीडियो वायरल होने के बाद, उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल किया और अपशब्दों का भी प्रयोग किया। आयशा उमर ने 'जिंदगी गुलजार है' धारावाहिक, 'कराची से लाहौर' और 'काफ कंगना' जैसी फिल्मों में काम किया है। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह 'मुन्नी बदनाम हुई' गाने पर डांस कर रही थीं। यह एक शादी का वीडियो था। इस डांस वीडियो को देखने के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स बेशर्म बता रहे हैं। इसके अलावा भी उन पर कई भद्दे कमेंट किये गये हैं। यूजर्स कह रहे थे कि आयशा उमर पैसे लेकर शादियों में डांस करती हैं।

विज्ञापन


ट्रोलिंग के बाद अब आयशा उमर ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि वह हर शादी में डांस नहीं करती हैं। केवल दोस्त और रिश्तेदार की शादी में डांस करती हैं। आयशा उमर ने कहा कि उन्होंने यह डांस पैसों के लिए नहीं, बल्कि मस्ती के लिये किया था। यह उनके एक करीबी दोस्त एवं रिश्तेदार की शादी थी। उन्होंने कहा कि इस शादी में डांस करने के लिए उन्होंने पैसा नहीं लिया था। 
 

आयशा उमर ने ट्रोर्ल्स से कहा कि हम भी आपकी तरह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की शादी में डांस करते हैं। उन्होंने कहा कि सबकुछ पैसों के लिए ही नहीं किया जाता है। सेलेब्स का भी सामान्य जीवन होता है। आयशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें