फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande Photos: अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन संग शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, फैन ने पूछा- आपकी हलवा पोस्ट कब आएगी?

Tue, 21 Dec 2021 06:28 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह साड़ी पहने काफी सुंदर लग रही हैं। इन तस्वीरों पर फैन ने अंकिता से उनकी पहली रसोई से जुड़ा सवाल किया है।
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बध चुकी हैं। कपल ने बीते हफ्ते ही ग्रैंड तरीके से अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की, जिसके बाद अंकिता लोखंडे ने 19 दिसंबर को अपना 37वां जन्मदिन भी मनाया। शादी के बाद अंकिता के ये पहला जन्मदिन था और इस खास दिन की शुरुआत एक्ट्रेस ने अपने पति विक्की और कुछ दोस्तों के साथ रात 12 बजे केक काटकर की। इस खास मौके के कुछ वीडियोज और तस्वीरें अंकिता ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वहीं, अब अंकिता लोखंडे ने अपने नए घर से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह साड़ी में पोज देती दिख रही हैं।

विज्ञापन

 
दरअसल, अंकिता लोखंडे ने एक साथ दो पोस्ट शेयर किए हैं। पहले पोस्ट में अंकिता लोखंडे ने अपनी सिंगल तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अकेले खड़ी होकर कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में अंकिता की साड़ी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। अंकिता ने मल्टीकलर्ड की साड़ी पहनी है, जिस पर फूल और पत्तियों का काफी सुंदर डिजाइन बना हुआ है। इन तस्वीरों के साथ अंकिता ने लिखा, ‘बिना कुछ कहे एक साड़ी गर्व को दिखाने का सही तरीका है।’
 
 
अंकिता लोखंडे की इन तस्वीरों पर फैंस ने ढेर सारे कमेंट किए है। हर कोई उनकी तारीफ करता दिख रहा है। लेकिन कुछ फैंस को उनकी पहली रसोई की पोस्ट का भी इंतजार है और इसी वजह से एक फैन ने उससे जुड़ा सवाल अंकिता से कर लिया। एक यूजर ने लिखा, ‘अति सुंदर।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत सुंदर लग रही हैं मैम।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपकी हलवा पोस्ट कब आएगी? कटरीना की तो आ गई।’
विज्ञापन

 
इसके अलावा, अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ भी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विक्की ने अंकिता को हग किया हुआ है और उन्होंने अपनी आंखें बंद कर रखी है। वहीं, अंकिता कैमरे की ओर देखकर स्माइल कर रही हैं। इन तस्वीरों के साथ अंकिता लोखंडे ने लिखा, ‘ओह, यह मेरे लिए बहुत ही खास जन्मदिन था। हम पर अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।’
विज्ञापन

 
 
बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। इनकी शादी टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें