फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nyraa Banerjee: क्या नायरा बनर्जी ने निशांत मलखानी से कर ली है शादी? एक्ट्रेस ने किया सच का खुलासा

Mon, 08 May 2023 02:40 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नायरा ने कहा कि मेरी शादी नहीं हुई है। कुछ फैंस हैं जो यह जानना चाहते हैं कि हमारी लाइफ में क्या हो रहा है, जिसके कारण कई बार इस तरह की अफवाहें उड़ने लगती हैं।
विज्ञापन
नायरा बनर्जी-निशांत मलखानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस नायरा बनर्जी जल्द ही रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगी। इस शो के चलते एक्ट्रेस बीते काफी वक्त से चर्चा में हैं। हालांकि एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में बनी हुई हैं। दरअसल, खबरों के मुताबिक बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस नायरा बनर्जी ने निशांत मलखानी के साथ चोरी छिपे शादी कर ली है। इन सभी खबरों के बीच अब एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्ट किया है। 

विज्ञापन


नायरा ने शादी को बताया अफवाह
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात करते हुए नायरा ने कहा कि मेरी शादी नहीं हुई है। कुछ फैंस हैं जो यह जानना चाहते हैं कि हमारी लाइफ में क्या हो रहा है, जिसके कारण कई बार इस तरह की अफवाहें उड़ने लगती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं और निशांत सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें उस दौरान से जानती हूं जब हम दोनों ने साथ में फिल्में की थीं, जिसे कई साल बीत चुके हैं। नायरा ने आगे कहा कि मैं इस बारे में पहले भी बता चुकी हूं कि मेरा रिश्ता उनके साथ कैसा है। 

पायल और कृतिका ने जैद-अयान का साथ में कराया फोटोशूट
विज्ञापन


फिलहाल शादी का नहीं सोच रहीं नायरा
एक्ट्रेस से शादी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पर्सनल लाइफ में शादी एक काफी बड़ा समारोह है। जब भी मैं शादी करूंगी तो इस बारे में अनाउंस करूंगी। फिलहाल मेरा इस साल ऐसा कोई भी इरादा नहीं है और मुझे यह भी नहीं पता है कि अगले साल भी कब होगी। मैं शादी करना चाहती हूं और उसके लिए मुझे एक ऐसा लड़का चाहिए, जो मानसिक, इमोशनली, और धार्मिक, यानी की मुझसे सभी तरीकों से जुड़ा हो। वह समझदार हो। 
विज्ञापन


खतरों के खिलाड़ी में आएंगी नजर
आपको बता दें कि पिशाचिनी' और 'दिव्य दृष्टि की यह एक्ट्रेस जल्द ही खतरों के खिलाड़ी में असली खतरों से खेलती हुई नजर आएंगी। इस शो में नायरा के अलावा शिव ठाकरे, ऐश्वर्या शर्मा, डेजी शाह, रोहित रॉय समेत कई जाने माने चेहरे नजर आने वाले हैं। 

Ab Dilli Dur Nahin: अब दिल्ली दूर नहीं का नया गाना 'महसूस हुआ' रिलीज, जुबिन की आवाज के कायल हुए फैंस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें