आपको हंसाने वाली गुत्थी का चैनल अब बदल गया है। यह अब आपको नए चैनल में मिलेगी।
कॉमेडी नाइट विद कपिल की गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर अब स्टार प्लस पर अपना कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सुनील ने इस शो के लिए चैनल से डील कर ली है।
इस बात की औपचारिक घोषणा भी जल्द ही होने वाली है। सुनील ग्रोवर ने यह बात भी साफ़ कर दी है कि वे इस शो में भी एक लड़की के किरदार में नजर आएंगे।
इस शो और इस किरदार का नाम क्या होगा अभी इस बारे में कुछ भी साफ नहीं हुआ है। मालूम हो कि सुनील ग्रोवर अभी तक कलर्स चैनल में प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' में गुत्थी की भूमिका में नजर आ रहे थे।