फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Rawal: लंका के नहीं, ये हैं भारत के सबसे चर्चित विभीषण, अब तक कोई दूसरा कलाकार नहीं दे पाया मात

Fri, 15 Nov 2024 09:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जब भी रामायण के विभीषण की बात होती है तो सबसे पहले मुकेश रावल की छवि ही लोगों के जहन में आती है। उनके बाद कई कलाकारों ने इस किरदार को निभाया, लेकिन कभी को कोई उन्हें मात नहीं दे सका।
विज्ञापन
मुकेश रावल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 1987 में प्रसारित हुआ टीवी शो रामायण ने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई थी कि इस धारावाहिक के प्रसारण के समय सड़के खाली हो जाया करती थीं। इस सीरियल के हर कलाकार ने इनती बखूबी से अपने किरदार निभाए कि आज भी उन्हें याद किया जाता है। राम, लक्ष्मण, सीता और रावण के अलावा आज भी जो किरदार लोगों के यादों में ताजा है, वो विभीषण का है। इस किरदार को मुकेश रावल ने इतने बेहतरीन तरीके से निभाया कि जब कभी भी इस किरदार की बात होती है तो उनकी छवि ही सबसे पहले आंखों के सामने आती है। 

विज्ञापन
Trending Videos

कैसे बने रामायण के विभीषण?
मुकेश रावल थिएटर से जुड़े व्यक्ति थे। रामायण से पहले वह कई नाटकों में नजर आ चुके थे। रामानंद सागर से उनकी मुलाकात भी एक नाटक के दौरान ही हुई थी। रामानंद सागर ने उन्हें देखने के बाद मेघनाद और विभीषण के किरदार के लिए ऑडिशन देने का प्रस्ताव दिया। बाद में, उन्हें विभीषण के रोल के लिए फाइनल कर लिया गया।

कोई दूसरा कलाकार नहीं दे पाया मात
रामानंद सागर की रामायण में विभीषण से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की। इस किरदार को निभाने के बाद उन्हें कई तरह के प्रस्ताव आने लगे और उनके करियर की गाड़ी भी सरपट दौड़ने लगी। 1987 के इस शो के बाद कई बार रामायण सीरियल बनाया गया, लेकिन कोई भी कलाकार विभीषण के रोल में मुकेश रावल की बराबरी नहीं कर सका। साल 2002 में आए रामायण धारावाहिक में संदीप मोहन, साल 2008 के शो रामायण में विनोद कपूर, 2015 के शो सिया के राम में शैलेश गुलाबानी और 2024 के शो श्रीमद रामायण में कुणाल बख्शी ने विभीषण का किरदार निभाया, लेकिन कोई भी अभिनेता उन्हें मात नहीं दे सका।
विज्ञापन

हादसे ने बदल दी जिंदगी
मुकेश रावल दो बेटी और एक बेटे के पिता थे। साल 2000 के एक हादसे के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बिखर गई। उनके बेटे की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने मुकेश को अंदर से तोड़कर रख दिया। बेटे की मौत से वह इतना दुखी हुए कि उन्होंने काम तक छोड़ दिया। हालांकि, काफी प्रयासों के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में वापसी की। साल 2016 में उनका शव कांदिवली रेलवे पटरी पर  मिलने की खबर आई, जिसे सुनकर उनके प्रशंसक गम में डूब गए।
Amaran Box Office Collection 15: धीमी होने लगी है बॉक्स ऑफिस पर 'अमरण' की चाल, जानिए 15वें दिन की कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें