फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaktimaan: मुकेश खन्ना को दोबारा 'शक्तिमान' के रूप में देख भड़के नेटिजन्स, 66 वर्षीय अभिनेता हुए ट्रोल

Tue, 12 Nov 2024 06:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुकेश खन्ना 'शक्तिमान' बन वापस लौट रहे हैं। हालांकि, नेटिजन्स 66 वर्षीय अभिनेता के इस फैसले से नाखुश हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
शक्तिमान - फोटो : इंस्टाग्राम @iammukeshkhanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकेश खन्ना ने छोटे पर्दे पर 'शक्तिमान' का किरदार निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाई। अभिनेता ने लाल रंग के भारतीय सुपरहीरो पोशाक में कदम रखा और 1990 के दशक में राज किया। बीते दिनों खबरें थीं कि इस किरदार पर एक फिल्म बन रही है। लेकिन, मुकेश ने 66 की उम्र में घोषणा की है कि वह फिर से 'शक्तिमान' की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित सूट पहनकर और मीडिया से मिलकर यह घोषणा की। जहां, अभिनेता पर्दे पर वापसी को लेकर उत्साहित दिखे। वहीं, सुपरहीरो के प्रशंसक एकमत नजर नहीं आ रहे हैं। इस एलान के बाद से ही मुकेश खन्ना को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

विज्ञापन

'शक्तिमान' बन लौट रहे मुकेश खन्ना 

मुकेश खन्ना ने बीते दिन पोस्टर और टीजर जारी कर साफ किया कि वह 'शक्तिमान' के रूप में लौट रहे हैं। साथ ही उन्होंने वर्तमान पीढ़ी के बारे में एक टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'यह मेरे भीतर एक पोशाक है। मुझे व्यक्तिगत रूप से भी लगता है, मेरे दिमाग में, यह पोशाक मेरे भीतर से आई है। मैंने शातिमान में अच्छा प्रदर्शन किया क्योंकि यह मेरे भीतर से आया है।'

युवा पीढ़ी पर की ये टिप्पणी

मुकेश खन्ना ने अपनी बात में जोड़ा, 'अभिनय पूरी तरह से आत्मविश्वास के बारे में है। जब मैं शूटिंग कर रहा होता हूं तो कैमरे के बारे में भूल जाता हूं। मैं दोबारा शक्तिमान बनकर दूसरों से भी ज्यादा खुश हूं। मैं अपना कर्तव्य निभा रहा हूं जो मैंने 1997 में शुरू किया था और जो 2005 तक चला। मुझे लगता है कि मेरा काम 2027 में जनता तक पहुंचना चाहिए क्योंकि आज की पीढ़ी अंधी होकर दौड़ रही है। उन्हें रोकना होगा और उन्हें सांस लेने के लिए कहना होगा।'

नेटिजन्स का फूटा गुस्सा 

इस एलान के बाद से ही मुकेश खन्ना को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने टिप्पणी कर कहा, 'कल्पना करें कि लड़ाई के कुछ मुकाबलों के बाद शक्तिमान को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।' एक अन्य ने कहा, 'कृपया शक्तिमान को बर्बाद मत करो, ऐसा मत करो।'
विज्ञापन

ट्रोल्स के निशाने पर अभिनेता 

मुकेश को ट्रोल करते हुए एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'किसी को उनसे समझदारी से बात करनी चाहिए।' एक टिप्पणी में लिखा है, 'शक्तिमान हममें से कई लोगों के लिए एक सुखद स्मृति थी, अब यह इसे एक दुखद सपने में बदलने की राह पर हैं। एक प्रतिक्रिया है, 'यह आगे बढ़ने का समय है। आप शो में कैमियो कर सकते थे लेकिन आपका यह कदम पूरी तरह अनुचित है।'

Hina Khan: कैंसर उपचार के बीच हिना खान का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- या रब...मुझे नहीं पता तुम्हारा क्या प्लान है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें