अमित टंडन का बड़ा खुलासा
सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट के दौरान, अमित ने अपनी हरकतों से उनके शादीशुदा रिश्ते पर पड़ने वाले प्रभाव को साझा किया। जब मेजबान ने उनके अतीत के बारे में सवाल पूछा कि क्या उन्होंने कभी बेवफाई की है? इसे स्वीकारते हुए अमित ने कहा, 'हां, मैंने किया था। अब मैं क्या कहूं।'
पत्नी को दिया कई दफा धोखा
अमित टंडन ने अपनी बात में जोड़ा, 'हां, कुछ ऐसे पल थे। मैं सोच रहा हूं कि इसे सम्मानपूर्वक कैसे कहूं, लेकिन इसे कहने के लिए कोई सम्मानजनक तरीका नहीं है। मैंने अपनी इच्छाओं को खुद पर हावी होने दिया। उन पलों में मैंने अपने अतीत के कुछ हिस्सों को आगे बढ़ने दिया। जाहिर है, कुछ वक्त तो उनको कुछ पता भी नहीं था। लेकिन, जब उन्हें पता चला, तो सबकुछ बर्बाद हो गया। हालांकि, मुझे लगता था कि बच्चा होने के बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है।'
उतार-चढ़ाव भरी रही अमित और रूबी की शादी
अमित और रूबी ने 2007 में शादी की थी और उनकी एक बेटी जिनाया हैं। उनकी शादी उथल-पुथल भरे दौर से गुजरी। दोनों साल 2017 में अलग हो गए। हालांकि, कुछ समय अलग रहने के बाद वे 2019 में सामंजस्य बिठाने में कामयाब रहे।