लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री मौनी रॉय की बोल्ड और ग्लैमरस लुक वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। इन तस्वीरों को खुद मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। यह तस्वीरें गोवा वेकेशन की हैं, जहां वह दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए गई थीं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में वह एक सिजलिंग हॉट स्काई-ब्लू बीचवियर पहने हुए देख रही हैं। इन तस्वीरों पर मौनी रॉय के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
फोटोज में मौनी रॉय नेक बिकिनी टॉप और थाई हाई स्लिट स्कर्ट में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है, जो उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा है। मौनी रॉय ने इन तस्वीरों को अलग-अलग पोज में क्लिक करवाया है। उन्होंने इस ड्रेस में अपने टोन्ड फिगर को शानदार तरीके से फ्लॉन्ट किया है।
गौरतलब है कि मौनी रॉय फिल्म 'ब्रह्मस्त्र' में दिखेंगी। जिसमें उनका निगेटिव अवतार देखने को मिलेगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। मौनी रॉय इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर आपको कई बोल्ड और सेक्सी तस्वीरें मिल जाएंगी। इससे पहले उन्होंने रविवार को भी बोल्ड बीचवियर तस्वीर पोस्ट की थी। हालांकि, कई बार मौनी रॉय को अपने बोल्ड लुक के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ता है। लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें ट्रोर्ल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वैसे भी मौनी रॉय उन एक्ट्रेस में से हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखना पसंद करती हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि वह अपनी निजी जिंदगी को अपने तक ही रखना पसंद करती हैं।