फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sumona Chakravarti Covid-19: 'द कपिल शर्मा शो' की अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती कोरोना पॉजिटिव, पोस्ट लिखकर दी जानकारी

Tue, 04 Jan 2022 04:23 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।
विज्ञापन
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। सुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा, मैं मध्यम लक्षणों के साथ कोविड पॉजिटिव हो गई हूं। घर पर क्वारंटाइन हूं। पिछले हफ्ते से मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से निवेदन करूंगी कि कृपया अपना टेस्ट करवाएं। धन्यवाद। गौरतलब है कि सुमोना चक्रवर्ती कॉमेडियन हैं और 'द कपिल शर्मा शो' में आती हैं।

विज्ञापन


कपिल के साथ सुमोना की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। दरअसल, सुमोना चक्रवर्ती को असल मायने में लोकप्रियता टीवी दुनिया का पॉपुलर हास्य शो  'द कपिल शर्मा शो' से ही मिली। इस शो में अपने अभिनय की बदौलत सुमोना घर-घर फेमस हो गईं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा था, मैं ज्यादा मेलजोल नहीं करती या पार्टियों में शामिल नहीं होती। उनका कहना था कि वह शूटिंग के बाद आमतौर पर घर जाती हैं। शूटिंग खत्म होते ही दोस्तों से मिलती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि बहुत से लोग भूल गए होंगे कि मैं मौजूद हूं।

सुमोना का कहना था कि  एक अभिनेत्री के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने साक्षात्कार में कहा था, मुझे लगता है कि लोग सोचते हैं कि मैं अहंकारी हूं, भारी पारिश्रमिक मांगूंगा। यह सच नहीं है। मैं हर किसी के लिए यह कहना चाहता हूं कि एक अभिनेता होने के नाते, मैं वही मांगूंगा जिसके मैं हकदार हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें