फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी से मिली पॉपुलैरिटी से खुश हैं मिथिल

Tue, 18 Dec 2012 12:04 PM IST
मुम्बई/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइफ ओके चैनल के धारावाहिक 'जुनून' में देखे जा रहे अभिनेता मिथिल जैन ने कभी भी छोटे पर्दे पर करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था लेकिन वह इस माध्यम से अपने करियर को मिले विस्तार से खुश हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैंने कभी टेलीविजन में काम करने की योजना नहीं बनाई थी। जब मैं रंगमंच पर काम किया करता था, मैंने कई अवार्ड जीते थे। मुझे लगता था कि मैं फिल्म के लिए बना हूं। मैं फिल्म अभिनेता बनना चाहता था। लेकिन जब मैं फिल्म में गया, मुझे लगा कि यहां प्रभुत्व काम करता है और यहां गुटबाजी भी होती है।"

उन्होंने कहा, "तब दूसरा विकल्प छोटा पर्दा था। मैं सिर्फ रंगमंच पर काम नहीं करना चाहता था और अब मैं टेलीविजन का मजा लेता हूं। पिछले दो साल से मैं टेलीविजन में काम कर संतुष्ट हूं, क्योंकि यहां किरदारों को महत्व मिलता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


34 वर्षीय मिथिल दो साल में 'जब लव हुआ', 'अन्नु की हो गई वाह भाई वाह' , 'हम दोनो है अलग अलग' और 'फुल्हा' धारावाहिक में काम कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें