फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टीवी कपल ने की सगाई, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Tue, 30 May 2017 07:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता
विज्ञापन
कलर्स चैनल पर आने वाले शो 'कसम तेरे प्यार की' के स्टार स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता ने सगाई कर ली है। इन दोनों की मुलाकात कलर्स पर ही आने वाले शो 'मेरी आशिकी तुमसे ही' के सेट पर हुई थी। तभी से दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे और धीरे-धीरे प्यार की शुरुआत हो गई। 
विज्ञापन


दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। गौतम ने स्मृति को गोआ में प्रपोज किया था और हाल ही में परिवार वालों की मौजूदगी में दोनों ने सगाई कर ली। इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं जिसमें स्मृति काफी खुश नजर आ रही हैं।

Wish a very happy married life A post shared by Prince and Princess...💑 (@ishveer.world) on May 29, 2017 at 8:31am PDT

स्मृति ने सगाई पर ऑरेंज रंग की ड्रेस पहनी है और गौतम सफेद रंग के कुर्ते पायजामे में नजर आए।

Lovely couple A post shared by Prince and Princess...💑 (@ishveer.world) on May 29, 2017 at 8:29am PDT

A post shared by Prince and Princess...💑 (@ishveer.world) on May 29, 2017 at 8:29am PDT

बता दें कि 'मेरी आशिकी तुमसे ही' में स्मृति रितिका नाम के किरदार में नजर आई थीं। वो इसमें निगेटिव रोल प्ले कर रही थीं। वहीं गौतम लीड एक्ट्रेस राधिका मदान के भाई को रोल में थे। फिलहाल दोनों 'कसम तेरे प्यार की' में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें