'बिग बॉस 10' के विनर मनवीर गुर्जर बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। जब वो 'बिग बॉस' के घर से बाहर आए थे तभी उन्होंने बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जताई थी। डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार, मनवीर को कई फिल्मों के ऑफर मिले हैं जिस पर वो विचार कर रहे हैं।
वहीं मनवीर का कहना है, 'वो भी बात हो रही है। मुझे कई फिल्मों के ऑफर मिले हैं। मैं जल्द ही कुछ अनाउंस करुंगा।'
फिलहाल मनवीर स्पेन में 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग कर रहे हैं।
मनवीर से पहले 'बिग बॉस' के विनर रह चुके गौतम गुलाटी भी बॉलीवुड में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'अजहर' फिल्म से अपना डेब्यू करा था और अब वो राजकुमार राव और श्रुति हासन स्टारर फिल्म 'बहन होगी तेरी' में नजर आएंगे।