फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MC Stan- Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट खेलते दिखे एमसी स्टैन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Thu, 20 Apr 2023 11:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस छोटे से क्लिप को खुद स्टैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। साथ ही, उन्होंने सचिन के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। वायरल क्लिप में दोनों को एक इंवेंट के दौरान क्रिकेट का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
एमसी स्टैन, सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस सीजन 16 जीतने के बाद रैपर एमसी स्टैन की फैन फॉलोइंग और अधिक बढ़ गई है। विजेता की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वह क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर से साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने साथ में क्रिकेट भी खेली। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़ें-  Honey Singh: किडनैपिंग-मारपीट के आरोपों को हनी सिंह ने बताया बेबुनियाद, बोले- जिसने भी यह किया, उसे तो...
विज्ञापन

वीडियो हुआ वायरल

इस छोटे से क्लिप को खुद स्टैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। साथ ही, उन्होंने सचिन के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। वायरल क्लिप में दोनों को एक इंवेंट के दौरान क्रिकेट का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है। वीडियो में जहां स्टैन गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं, सचिन बल्ले से अपना जौहर दिखा रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैंस ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ''गॉड ऑफ क्रिकेट के साथ गॉड ऑफ रैपिंग।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''मैं रैपर नहीं बॉलर है।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''एक क्रिकेट का बादशाह और एक हिप हॉप का डॉन।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor: यूं 'रोमांटिक हीरो' बने शाहिद कपूर, आज तक काम आ रही पिता पंकज कपूर की यह सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बॉस जीतकर लोकप्रिय हुए स्टैन

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में स्टैन ने बिग बॉस 16 को जीता है। इस जीत के बाद पूरे देश में उनके फॉलोअर्स की संख्या में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। वहीं, सचिन की बात करें तो वह आईपील 2023 में मुंबई इंडियंस के साथ बतौर मेंटर जुड़े हुए हैं। मैच के दौरान उन्हें अक्सर खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए देखा जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें