साजिद खान जब से बिग बॉस का हिस्सा बने हैं, उन्हें लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, अब मराठी अभिनेत्री जयश्री गायकवाड़ ने वीडियो शेयर कर कहा, 'मैं मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले काफी समय से काम कर रही हूं। आठ साल पहले एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे पार्टी में साजिद खान ने मिलाया था, जिसके बाद मैं काफी खुश हो गई थी। उन्होंने मुझसे कहा कि कल आप ऑफिस आ जाओ, मैं एक फिल्म कर रहा हूं तो शायद आपके लिए कुछ निकले।'
Box Office Report: 'अवतार 2' का जलवा बरकरार, रणवीर सिंह के 'सर्कस' को पहले ही दिन नहीं मिले दर्शक
इसके आगे अभिनेत्री ने कहा, 'मैं गई तो वो ऑफिस में अकेले थे। वो मुझे यहां वहां टच करने लगा, गंदे गंदे कमेंट्स पास करने लगा। मुझे कहा कि तुम बहुत खूबसूरत हो, पर मैं तुझे क्यों काम दूं? मैंने कहा कि आप क्या चाहते हो सर, मैं अच्छी एक्टिंग करती हूं। उसने बोला एक्टिंग से काम नहीं चलता है। मैं जो बोलूंगा, जो कहूंगा वो तुझे करना पड़ेगा। ये सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आया और मैं वहां से निकल गई।'
Mohammed Rafi: फकीर के गानों की नकल कर गाना सीख गए थे मोहम्मद रफी? इस तरह दी थी पहली प्रस्तुति