फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: सलमान खान ने एमसी स्टेन और शालीन को झाड़ा, कहा- तुम्हारी वजह से मां-बहन को मिलती हैं गालियां

Sat, 24 Dec 2022 01:16 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शुक्रवार के दिन कलर्स टीवी पर आने वाले एपिसोड का छोटा सा प्रोमो वीडियो साझा किया गया, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान, शालीन और एमसी स्टेन नजर आ रहे हैं। प्रोमो वीडियो के कैप्शन में लिखा है- शुक्रवार के वार में सलमान ने ली शालीन और एमसी स्टेन की क्लास।
विज्ञापन
Bigg Boss 16 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान ने बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट शालीन भनोट और एमसी स्टेन के व्यवहार को लेकर बात की। होस्ट सलमान खान ने कहा कि शो के कंटेस्टेंट्स की मां और बहनों को बिना किसी वजह के गाली दी जा रही थी। इसका कारण उन्होंने एमसी स्टेन और शालीन भनोट द्वारा शो के दौरान इस्तेमाल की जा रही भाषा को बताया। कलर्स टीवी पर शुक्रवार को आने वाले एपिसोड का छोटा सा प्रोमो वीडियो साझा किया गया, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान, शालीन और एमसी स्टेन नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

सलमान ने लगाई शालीन और स्टेन की फटकार
चैनल पर आने वाले एपिसोड के प्रोमो वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- शुक्रवार के वार में सलमान ने ली शालीन और एमसी स्टेन की क्लास। वीडियो में एमसी स्टेन और शालीन घर के सभी सदस्यों के साथ बैठे थे। उस दौरान होस्ट सलमान खान ने उन्हें शो में गाली-गलौज को लेकर फटकार लगाई। सलमान खान ने कहा कि आप दोनों की हरकतों के कारण आपकी मां और बहनों को गाली क्यों मिलती हैं? 
 
विज्ञापन

सलमान ने खेला फिल इन द ब्लैंक्स का गेम
वीडियो में सलमान खान एमसी स्टेन और शालीन को चैलेंज करते हुए दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि दोनों कंटेस्टेंट ने शो के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। सलमान खान ने शालीन से कहा कि चलिए एक गेम खेलते हैं। मैं आपको फिल इन द ब्लैंक्स देता हूं, शालीन होशियारी नहीं। इसके बाद शालीन ने सलमान खान से सॉरी कहा। क्लिप के आखिर में दोनों के हाव भाव को देखते हुए सलमान खान ने उनकी नकल भी उतारी और कहा कि हमेशा ऐसे बर्ताव क्यों करते हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें