'बिग बॉस' सीजन 10 जीतने के बाद अब मनवीर गुर्जर एक और शो में दिखाई देंगे। मनवीर कलर्स चैनल के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में हिस्सा ले रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' का 8वां सीजन स्पेन में शूट होगा।
स्पॉटब्वॉय में छपी खबर के अनुसार मनवीर पहले कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने शो के लिए हामी भरी है। शो को रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। खबरों के मुताबिक मनवीर को लोग काफी पसंद करते हैं और उनके शो जीतने के बाद वो काफी पॉपूलर हो गए हैं। इसलिए चैनल चाहता था कि वो शो का हिस्सा बने। मनवीर जल्द ही शो की शूटिंग के लिए स्पेन भी रवाना होने वाले हैं।
कहा जा रहा है कि शो के लिए 'बिग बॉस' में मनवीर के साथी रहे मनु पंजाबी और रोहन मेहरा को भी अप्रोच किया गया है। लेकिन दोनों ने अभी तक शो के लिए हां नहीं किया है।