फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष पॉल ने दी पत्नी संयुक्ता को शादी की सालगरिह की बधाई, शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा- 'हमेशा परेशान...'

Thu, 29 Jan 2026 06:25 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maniesh Paul Post On Marriage Anniversary: टीवी और फिल्मों से मशहूर हुए अभिनेता मनीष पॉल ने आज अपनी पत्नी संयुक्ता के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने यह पोस्ट अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर दिया है। 
 
विज्ञापन
मनीष पॉल और उनकी पत्नी संयुक्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज मनीष पॉल और उनकी पत्नी संयुक्ता की शादी की सालगिरह को पूरे 19 साल हो गए हैं। इस खुशी के अवसर पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पत्नी के लिए एक खास पोस्ट कर अपनी फीलिंग्स को जाहिर किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

मनीष पॉल का पोस्ट
अभिनेता मनीष पॉल ने कहा कि वो अपनी पत्नी संयुक्ता पॉल को हमेशा चिढ़ाते रहेंगे। आज गुरुवार 29 जनवरी को उनकी शादी के 19 साल पूरे हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर और साथ चलते हुए दो वीडियो शेयर किए। अपनी पत्नी से प्यार जताते हुए उन्होंने लिखा, 'सालगिरह मुबारक हो संयुक्ता, 19 साल पलक झपकते बीत गए... जीवन आसान होगा या मुश्किल, लेकिन तुम्हारा साथ मुझे अच्छा बनाता है। मैं तुमसे प्यार करता हूं।' आखिर में मजाक में मनीष ने लिखा, 'लेकिन मैं तुम्हें हमेशा परेशान करता रहूंगा, ये कभी नहीं बदलेगा।'
विज्ञापन

मनीष और संयुक्ता के बारे में
मनीष और संयुक्ता स्कूल में मिले थे। शादी से पहले वे लंबे समय तक साथ रहे और 2007 में शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं- एक बेटी (2011 में जन्म) और एक बेटा (2016 में जन्म)। मनीष ने हाल ही में 9 जनवरी को उन्होंने अपनी बेटी के 15वें जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने कहा कि वे दोनों हमेशा अपनी मजाकिया बातों पर हंसते रहें, जो सिर्फ वे ही समझते हैं। बेटी को 'मेरा दिल' कहते हुए उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। पोस्ट में लिखा, 'देखते ही देखते तुम 15 की हो गई। मेरे दिल, जन्मदिन मुबारक। मैं तुमसे चांद तक और वापस जितना प्यार करता हूं।'

यह भी पढ़ें: अरिजीत सिंह की प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद विशाल ददलानी का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'सफलता शांति संतोष...'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें