‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ प्रिव्यू
- फोटो : वीडियो ग्रैब
समीर वानखेड़े का क्या है आरोप?
समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ अंतरिम निर्देश मांगने के लिए कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने सीरीज से कुछ सीन हटाने की मांग की। उनका आरोप है कि सीरीज में उनसे प्रेरित किरदार को दिखाए जाने से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान हो रहा है।
क्या है मामला?
मामला सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के एपिसोड 1 से जुड़ा था। समीर वानखेड़े का दावा है कि इसमें एक ऐसे किरदार को दिखाया गया था जो कथित तौर पर उनसे काफी मिलता-जुलता है।
बचाव पक्ष की क्या है दलील?
समीर वानखेड़े की याचिका का विरोध करते हुए रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने दलील दी कि दिल्ली हाई कोर्ट के पास क्षेत्रीय अधिकार नहीं है। इसलिए मुकदमा मुंबई में दायर किया जाना चाहिए था। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि यह सीरीज एक काल्पनिक और व्यंग्यात्मक रचना है जो बॉलीवुड सक्सेस पार्टी के दौरान सेट की गई है। इसमें वानखेड़े का नाम या चित्रण नहीं है, न ही इसमें कोई मानहानि करने वाली सामग्री है।