फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महिमा शनिदेव की' से मशहूर हुए दया शंकर पांडे, ऐसे मिला था मुख्य किरदार

Sat, 30 May 2020 07:57 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दया शंकर पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लॉकडाउन में टेलीविजन पर धार्मिक और ऐतिहासिक सीरियल को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। शूटिंग बंद होने के चलते चैनल्स को पुराने शोज से काम चलाना पड़ रहा है। ऐसे में जब धार्मिक कार्यक्रमों का फिर से प्रसारण किया गया तो दर्शकों ने इसे हाथों हाथ लिया। इसी लिस्ट में सीरियल 'महिमा शनि देव की' भी रहा। इन दिनों इसका दोबारा प्रसारण दंगल टीवी पर किया जा रहा है। सीरियल में मुख्य किरदार अभिनेता दया शंकर पांडे ने निभाया था। दया शंकर पांडे ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है जिनमें 'गंगाजल', 'लगान', 'दिल्ली 6', 'स्वदेस' और 'राजनीति' जैसी फिल्में रहीं। हालांकि 'महिमा शनिदेव की' सीरियल ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। अमर उजाला के साथ एक इंटरव्यू में दया शंकर पांडे ने अपने अब तक के सफर पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन


दया शंकर पांडे का जन्म मुंबई में हुआ। उनके माता-पिता मूलत: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले थे। स्कूल के दिनों से दया शंकर की रुचि नाटकों में थी। उनकी पहली फिल्म आशुतोष गोवारिकर के साथ 'पहला नशा' थी। इसके बाद वो 'लगान' में भी नजर आए। 'लगान' उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई।



'महिमा शनिदेव की' सीरियल के बारे में दया शंकर पांडे ने बताया कि 'एक दिन सीरियल के बारे में पता चला। उस वक्त मेरे पास इतना काम नहीं था। मैं लुक टेस्ट देने पहुंचा। उसी दिन रोल के लिए मेरा सेलेक्शन हो गया है। शनि देव एक शिक्षक की तरह हैं। जब जीवन में साढ़े साती आती है तो आपको एक शिक्षा देकर जाती है। मैंने जो किरदार निभाया उसमें मैंने कोशिश की है कि शनिदेव एक टीचर की तरह रहें उनसे लोग डरे नहीं, उनसे सीखें। मुझे खुशी है कि लोगों ने इस रोल में इतना प्यार दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई से पैदल यूपी आएगा बॉलीवुड का ये पुराना सुपरस्टार, मजदूरों की दर्द भरी कहानी उतरेगी पर्दे पर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें