कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'मधुबाला' में पिछले काफी समय से मधुबाला और
ऋषभ कुंद्रा की शादी और प्यार के एपीसोड दिखाए जा रहे थे। लेकिन अब जल्द ही इस शो में एक बड़ा चेंज आने वाला है।
जी हां, अब दर्शकों
को पता चल जाएगा, ये सब ऋषभ का नाटक था। ऋषभ को मधुबाला से कोई प्यार नहीं है वो सिर्फ उससे बदला लेना चाहता था। ये सारी सिचुएशन शो में अचानक से बदल जाएंगी। बहरहाल, मधुबाला दिल टूटने पर अपनी मां के पास वापिस चॉल में आ जाएगी।
एक वेबसाइट के सूत्रों के मुताबिक, मधुबाला जब अपनी मां के पास वापिस चॉल में आएगी तो उसकी मां पद्मिनी मधु की हालत देख ऋषभ के पास आरके मेंशन अपनी बेटी के साथ किए हुए बर्ताव के सवाल करने जाएगी और मधु को दोबारा पत्नी के रूप में स्वीकार करने की रिक्वेस्ट भी करेगी। लेकिन ऋषभ पद्मिनी की कोई भी बात सुनने से मना कर देगा, जिससे पद्मिनी बेहद गुस्सा हो जाएगी।
वहीं मधु चॉल में आकर फिर से अपनी नॉर्मल लाइफ जीने पर मजबूर होगी। मधु ये निर्णय लेगी कि दोबारा से पार्लर में जॉब करें। सूत्रों की मानें तो अगर सबकुछ सही रहा तो जल्द ही 'मधुबाला- एक इश्क, एक जुनून' में कई बड़े बदलाव एक साथ देखने को मिलेंगे।
अब देखना होगा कि मधुबाला की आगे की लाइफ क्या होगी? क्या मधु का पूर्व प्रेमी लौट आएगा? क्या ऋषभ को अपनी गलती का अहसास होगा?