फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा नहीं है सोहेल की पसंद

Mon, 11 Feb 2013 11:45 AM IST
मुम्बई/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीविजन कार्यक्रम 'बिग बॉस 6' में नजर आ चुकीं करिश्मा कोटक के बारे में ऐसी खबर है कि उन्हें सोहेल खान की फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनय करने का प्रस्ताव मिला है। लेकिन सोहेल ने इस खबर का खंडन किया है।
विज्ञापन


सोहेल ने कहा, "मैं अफवाहों से परेशान हूं। पहले मीडिया ने मेरी फिल्म का नाम 'शेर खान', 'राधे' और 'मेंटल' रख दिया। अब वह मेरी फिल्म की नायिका का भी चुनाव कर रही है। मेरी फिल्म के बारे में कई तरह की अफवाहें हैं, मैं हार चुका हूं।"

उन्होंने कहा कि करिश्मा का उनके फिल्म से किसी तरह का जुड़ाव एक बेबुनियाद बात है। उन्होंने कहा, "मैंने मुख्य भूमिका के लिए कुछ अभिनेत्रियों का चुनाव किया है। मैं अगले सप्ताह अभिनेत्री के नाम का खुलासा करूंगा।"
विज्ञापन


सलमान के एक करीबी मित्र ने कहा, "शायद उनके करीबी लोगों को लगता है कि कैटरीना के ब्रिटिश-भारतीय नागरिकता करिश्मा की मदद करेगी क्योंकि करिश्मा भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक हैं। हम नहीं जानते कि वह क्या सोचती हैं या सोहेल की फिल्म में सलमान के साथ काम करने की खबर कहां से आई। लेकिन सच यह है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।" करिश्मा पर विचार नहीं किया गया है।
विज्ञापन


सलमान के शो 'बिग बॉस' में उन्हें करिश्मा के साथ थोड़ा नरम रुख अपनाते हुए देखा गया था। इसने ही, उनकी फिल्म में साथ काम करने की अफवाह फैलाई।

इस बीच, फिल्म के लिए किंगफिशर की मॉडल एंजेला जॉनसन को सोहेल की पहली पसंद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें