कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
पायल रोहतगी पर भड़कीं कंगना रणौत
लेटेस्ट एपिसोड में कंगना रणौत पायल रोहतगी पर जमकर बरसती हुई नजर आईं। पायल ने कंगना पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था, जिसके जवाब में कंगना ने कहा कि ये शो उनका है और यहां पर सब कुछ उनके हिसाब से ही चलेगा। दोनों की बहस का एक वीडियो भी सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ। बता दें कि कंगना रणौत के इस शो में निशा रावल, करणवीर बोहरा, अंजलि अरोड़ा, पूनम पांडे, सायशा शिंदे, सारा खान, अली मर्चेंट, बबीता फोगाट जैसे कई चेहरे नजर आ रहे हैं।